हिंदी भाषी सम्मेलन में होगा फडणवीस का सम्मान

Fadnavis will be honored in Hindi language conference
हिंदी भाषी सम्मेलन में होगा फडणवीस का सम्मान
भाजपा के उत्तरभारतीय नेता तैयारियों में जुटे हिंदी भाषी सम्मेलन में होगा फडणवीस का सम्मान

डिजिटल डेस्क, मुंबई । बिहार चुनाव में सह प्रभारी और अब गोवा विधान सभा में बतौर प्रभारी भाजपा की जीत के शिल्पकार विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस का आगामी 15 मई को मुंबई में आयोजित हिंदीभाषी सम्मेलन में सम्मान किया जाएगा। इस सम्मेलन का आयोजन गोरेगांव के एनएससी ग्राउंड पर किया गया है।  इस भव्य समारोह की तैयारियो में जुटे प्रदेश भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा के अध्यक्ष संजय पांडे ने प्रदेश भाजपा कार्यालय में बैठक कर तैयारियो का जायजा लिया। श्री पांडेय ने बताया कि मुंबई और आसपास के इलाके के करीब 15 से 20 हजार हिंदीभाषी खासकर उत्तर भारतीय इस सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। उन्होंने कहा कि श्री फडणवीस का महाराष्ट्र के हिंदीभाषी समाज से विशेष लगाव रहा है। बतौर मुख्यमंत्री भी उन्होंने हिंदी भाषी समाज को हमेशा सम्मान दिया था। हिंदीभाषी/उत्तर भारतीय समाज उनसे खास स्नेह रखता है। गौरतलब है की मुंबई, नई मुंबई, औरंगाबाद, नागपुर सहित महाराष्ट्र की 15 महानगरपालिकाओं के चुनाव होने वाले हैं। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद चुनाव प्रक्रिया शुरू भी हो गई। इन चुनावों में उत्तरभारतीय समाज की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। मुंबई और आसपास के इलाकों में ही करीब 40 लाख उत्तर भारतीय रहते हैं। इस इलाके में हार जीत तय करने में उत्तरभारतीय मतदाताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है।  

Created On :   7 May 2022 6:51 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story