फडणवीस का व्यवहार गैर जिम्मेदाराना - यशोमति ठाकुर

Fadnaviss behavior irresponsible - Yashomati Thakur
फडणवीस का व्यवहार गैर जिम्मेदाराना - यशोमति ठाकुर
अमरावती दौरे पर पालकमंत्री ने उठाए सवाल  फडणवीस का व्यवहार गैर जिम्मेदाराना - यशोमति ठाकुर

डिजिटल डेस्क, मुंबई ।  राज्य की महिला व बाल कल्याण मंत्री यशोमति ठाकुर ने कहा है कि भाजपा अमरावती का मौहाल खराब करने की कोशिश न करे। अमरावती की पालकमंत्री ने विधानसभा में विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस पर पलटवार करते हुए कहा कि अमरावती की जनता समझदार है। वह दंगा कराने वालों के झांसे में नहीं आने वाली।  रविवार को अपने सरकारी आवास पर पत्रकारों से बातचीत में ठाकुर ने कहा कि बीते 12 व 13 नवंबर को अमरावती में जो हुआ वह अमरावती के इतिहास का काला अध्याय है। मंत्री ने कहा कि अमरावती में स्थिति संभालने में लोगों ने सरकार की बहुत मदद की है। इसके लिए मैं राज्य की जनता का आभार मानती हूं। सरकार किसी को भी शांति भंग करने की इजाजत नहीं देगी। ठाकुर ने कहा कि विपक्ष के नेता फडणवीस एक जिम्मेदार नेता हैं। पर उनकी वोट बैंक राजनीति के चलते राज्य का माहौल खऱाब हो रहा है।

अमरावती में 12 व 13 तारीख को घटी घटना निंदनीय है। दोनों घटनाओं में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई शुरु है। इस घटना का इस्तेमाल कर सोशल मीडिया पर सौहार्द खराब करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए विशेष टीम बनाई गई है। कांग्रेस नेता ने कहा कि फडणवीस ने अमरावती का दौरा कर वहां का माहौल खऱाब करने की कोशिश की है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री ने अमरावती आकर शांति की अपील की होता तो अच्छा रहता। लेकिन उन्होंने अमरावती में हुई घटना के राजनीतिक इस्तेमाल की कोशिश की है। फडणवीस ने अपने प्रेस कांफ्रेंस में माना की 13 नवंबर को हुई घटना गलत थी। लेकिन उन्हें इसकी जिम्मेदारी लेते हुए राज्य की जनता से माफी भी मांगनी चाहिए। 

रजा अकादमी पर होगी कार्रवाई 
मंत्री ने कहा कि 12 व 13 नवंबर को निकाले गए मोर्चे को सरकार ने गंभीरता से लिया है। किसी भी दोषी को छोड़ा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा क रजा अकादमी के खिलाफ गृह विभाग कानूनी कार्रवाई कर रहा है। इस बारे में राज्य के गृहमंत्री जल्द जानकारी देंगे। इस बारे मं राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में भी चर्चा की जाएगी। गौरतलब है कि त्रिपुरा में हुई कथित हिंसा के खिलाफ रजा अकादमी की अपील पर महाराष्ट्र के कई जिलों में मोर्चा निकाला गया था। इस दौरान अमरावती में तोड़फोड़ हुई थी। 

Created On :   21 Nov 2021 6:22 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story