- Home
- /
- नकली केंट आरओ वॉटर प्यूरीफायर के...
नकली केंट आरओ वॉटर प्यूरीफायर के गोदाम पर छापा

डिजिटल डेस्क, नागपुर। नकली केंट आरओ वॉटर प्यूरीफायर के गोदाम पर पुलिस ने छापा मारा। लाखों रुपए का माल जब्त किया गया है। वाड़ी थाने में प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। अवकाशकालीन अदालत में पेश कर आरोपी को पीसीआर में लिया गया है।
कॉपी राइट नियमों का उल्लंघन
मामला दाभा गणेश नगर निवासी अंकित उत्तमचंद पारधी (25) का है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि काटोल बायपास रोड पर अंकित नकली केंट आरओ वॉटर प्यूरीफायर का धंधा करता है। वह कॉपी राइट नियमों का उल्लंघन कर नामी कंपनी के नाम से नकली माल की बिक्री कर रहा था। पुलिस ने शुक्रवार की रात उसके गोदाम पर छापा मारा। कार्रवाई के दौरान 3 लाख 9 हजार 675 रुपए का नकली माल जब्त िकया गया है। इस बीच बड़ा ताजबाग निराला हाउसिंग सोसायटी निवासी अल्ताब शेख की शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर अंकित को िगरफ्तार िकया गया है। शनिवार को अवकाशकालीन अदालत में पेश कर उसे पीसीआर में लिया गया है। जांच जारी है।
Created On :   21 Nov 2021 5:02 PM IST