लॉकडाउन में कार पर घूम रहा था फर्जी MLA , पुलिस ने दबोचा

Fake MLA was roaming on car in lockdown police arrested
लॉकडाउन में कार पर घूम रहा था फर्जी MLA , पुलिस ने दबोचा
लॉकडाउन में कार पर घूम रहा था फर्जी MLA , पुलिस ने दबोचा

डिजिटल डेस्क,मुंबई। मुंबई पुलिस ने लॉकडाउन के दौरान जारी नाकेबंदी से बचने के लिए अपनी कार पर विधायक का फर्जी स्टीकर लगाने वाले को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने जनप्रतिनिधि न होने के बावजूद भारतीय राजमुद्रा अंकित व महाराष्ट्र विधानसभा आमदार (विधायक) का स्टिकर अपनी कार पर लगाया था। आरोपी 20 वर्षीय मोहम्मद साबेत असलम शाह को पुलिस ने अंधेरी के वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे से गिरफ्तार किया है। 

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी अंधेरी इलाके से अपनी कार से कहीं जा रहा था तभी नाकेबंदी में तैनात सहायक पुलिस आयुक्त सुरेश पाटील व वरिष्ठपुलिस निरीक्षक विजय बेलगे की नजर आरोपी के कार पर पड़ी। शक के आधार पर पुलिस ने गाड़ी को रोका तो पाया की आरोपी विधायक नहीं है फिर भी उसकी कार पर भारतीय राजमुद्रा वाला महाराष्ट्र विधानसभा विधायक का स्टिकर लगा है। शुरुआती जांच में पता चला है कि नाकेबंदी के दौरान कोई आरोपी की कार को न रोके इसलिए उसने यह स्टिकर लगाया था। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 465,419,269,270,188,170 व 51 बी के अलावा राष्ट्रीय आपत्ति कानून, रोग प्रतिबंधक अधिनियम तथा स्टेट एमब्लम ऑफ इंडिया कानून की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। 


 

Created On :   18 April 2020 6:10 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story