- Home
- /
- ऑटो डील की आड़ में चल रहा था नकली...
ऑटो डील की आड़ में चल रहा था नकली नोट का कारोबार

डिजिटल डेस्क, नागपुर। ऑटो डील की आड़ में नकली नोटों के कारोबार का खुलासा हुआ है। प्रकरण में लिप्त नागपुर और अमरावती के आधा दर्जन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। यह जानकारी गणेशपेठ थाने में आयोजित पत्र परिषद में उपायुक्त लोहित मतानी ने दी है। आरोपियों से नकली नोट, कार, दोपहिया वाहन और मोबाइल आदि सामग्री जब्त की गई है।
यह आरोपी रिमांड पर
गिरफ्तार आरोपियों में जावेद सैयद हुसैन सैयद (27), शेख समीर शेख सलीम (27), मिर्जा समीर बेग (30), नीलेश शालिकराम मोढ़ारिया (31), अब्दुल आदिल अब्दुल वहाब (25) और अब्दुल तौसिफ अब्दुल कलीम (21) शामिल हैं। आरोपियों को बारी-बारी से गिरफ्तार कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
5 हजार के बदले दे रहे थे 10 हजार
फिलहाल आरोपी अपने जान पहचान के जरिए ही नकली नोट चलन के लिए बाजार में उतारे थे। असली पांच हजार रुपए के बदले में नकली दस हजार रुपए चलन के लिए दिए जा रहे थे। यह नोट नागपुर के अलावा अमरावती और चंद्रपुर में भी चलन में लाए गए हैं।
मतानी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि, जावेद व शेख समीर नकली नोटों का धंधा करते हैं। पहले यह दोनों ऑटो डील का काम करते थे, लेकिन कोरोनाकाल में धंधा ठप होने पर दोनों ने नकली नोटों का धंधा शुरू किया। पुलिस को सूचना मिली की आरोपी नकली नोटों की खेप किसी को देने के लिए शुक्रवारी तालाब के पास खड़े हैं। पुलिस ने परिसर को घेर लिया और छापामार कार्रवाई की और तलाशी में उनके कब्जे से साै रुपए के 42 नकली नोट बरामद किए।
प्रिंटर से तैयार किए नोट
लेकर पूछताछ करने पर आरोपियों ने नकली नोटों के तार अमरावती से जुड़े होने के बारे में पता चला। पश्चात पुलिस ने अमरावती में शेष आरोपियों के ठिकानों पर छापामार कार्रवाई की और उन्हें भी गिरफ्तार कर नागपुर लाया।
अमरावती से जुड़े हैं तार
रिमांड लेकर पूछताछ करने पर आरोपियों ने नकली नोटों के तार अमरावती से जुड़े होने के बारे में पता चला। पश्चात पुलिस ने अमरावती में शेष आरोपियों के ठिकानों पर छापामार कार्रवाई की और उन्हें भी गिरफ्तार कर गुरुवार को नागपुर लाया।
प्रिंटर से तैयार किए नोट
रिमांड पर लेकर उनसे भी पूछताछ की जा रही है। पता चला है कि, आरोपियों ने अच्छी क्वॉलिटी के प्रिंटर से नकली नोट तैयार किए हैं।
8.24 लाख रुपए का माल जब्त
उपायुक्त लोहित मतानी व निरीक्षक भरत क्षीरसागर ने प्रकरण में और भी गंभीर खुलासे होने की संभावना जताई है। आरोपियों से सौ रुपए के कुल 102 नकली नोट, कार (एम.एच.-15-ई.ई.-1101), दोपहिया वाहन (एम.एच.-49-ए.जेड.-1828), कलर प्रिंटर, इस प्रकार कुल 8 लाख 24 हजार 350 रुपए का माल जब्त किया गया है।
Created On :   27 March 2021 3:37 PM IST