5 शहरों से नागपुर रिजर्व बैंक में पहुंचे सौ-सौ के नकली नोट

Fake notes of 100 hundred from 5 cities reached Nagpur Reserve Bank
5 शहरों से नागपुर रिजर्व बैंक में पहुंचे सौ-सौ के नकली नोट
5 शहरों से नागपुर रिजर्व बैंक में पहुंचे सौ-सौ के नकली नोट

डिजिटल डेस्क, नागपुर। रिजर्व बैंक में नकली नोट पाए गए हैं। इसमें बाहरी राज्यों से भी आए नोट हैं। रिजर्व बैंक की शिकायत पर बुधवार को सदर थाने में प्रकरण दर्ज किया गया है। आरोपियों का अभी कोई सुराग नहीं िमला है। इस घटना से नकली नोट चलाने वाले गिरोह के सक्रिय होने की आशंका व्यक्त की जा रही  है।

नोटों की संख्या 124 है
स्थानीय रिजर्व बैंक में 11 से 30 सितंबर 2020 के बीच पुराने सौ रुपए की तरह वाले नकली नोट पाए गए हैं। इनकी संख्या 124 है। इस प्रकार कुल 12 हजार 400 रुपए के नकली नोट पाए गए हैं। महाराष्ट्र के बीड़, पटोड़ा और छतीसगढ़ के अंबिकापुर तथा अन्य दो शहरों से ये नोट नागपुर  भेजे गए हैं। 

गिनती के वक्त पता चला
नोटो की गणना करते वक्त रिजर्व बैंक के संबंधित अधिकारी के हाथ यह नोट लगे। इसकी सूचना तत्काल बैंक के आला अधिकारियों को दी गई। इसके बाद मुंबई स्थित भारतीय रिजर्व बैंक के मुद्रा प्रबंधक को इस बारे में सूचित िकया गया है।  

नाशिक से पुष्टि अभी बाकी : घटना के बाद से नकली नोट चलाने वाले अंतरराज्यीय िगरोह के सक्रिय होने की आशंका व्यक्त की जा रही है। हालांकि अभी तक नाशिक स्थित नोटों की छपाई करने वाले प्रेस ने नोट नकली होने की पुष्टि नहीं की है। बुधवार को मामला सदर पुलिस को सौंप दिया गया है। उपनिरीक्षक पी.वी.आव्हाले स्थानीय रिजर्व बैंक की सहायक प्रबंधक रोहिनी स्वागत टिपले (37) की शिकायत पर प्रकरण दर्ज िकया। जांच जारी है। 

Created On :   22 Oct 2020 10:02 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story