- Home
- /
- प्लाॅट खरीदी-बिक्री के दौरान थमाए...
प्लाॅट खरीदी-बिक्री के दौरान थमाए साढ़े चार लाख रुपए के नकली नोट

डिजिटल डेस्क, नागपुर। शहर में नकली नोट चलाने वाला गिरोह सक्रिय है। प्लाॅट खरीदी-बिक्री के दौरान एक व्यक्ति को लाखों रुपए के नकली नोट थमा दिए गए। घटित वाकये से बुधवार को हुड़केश्वर थाने में आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है।
मूलत: गोंदिया जिला वर्तमान में नागपुर न्यू.अमर नगर निवासी प्रवीण मल्लेवार (28) माली का काम करता है। प्रवीण को नागपुर में प्लॉट खरीदना था यह बात उसने अपने गांव के ही विनोद बिसन पाटील (34) को बताई। विनोद ने प्रवीण को एक दलाल की मदद से प्लॉट दिखवाया। प्रवीण को प्लॉट पसंद आ गया। इसके बाद प्रवीण रुपए के इंतजाम में लग गया। साढ़े चार लाख रुपए उसने जमा किए। प्रवीण किराए से रहता है। इतनी बड़ी रकम कमरे में रखना उचित नहीं, यह सोचकर उसने विनोद के कहने पर उसकी पत्नी को रकम रखने के लिए दी। इस दौरान विनोद ने असली नोट गायब कर प्रवीण को साढ़े चार लाख रुपए के नकली नोट थमा दिए।
Created On :   2 Dec 2021 3:18 PM IST