- Home
- /
- ठाणे में 8 करोड़ के नकली नोट बरामद
ठाणे में 8 करोड़ के नकली नोट बरामद

डिजिटल डेस्क, मुंबई। ठाणे पुलिस की अपराध शाखा ने आठ करोड़ रुपए की नकली नोट बरामद किए हैं। इन नकली नोटो में बड़ी मात्रा में दो हजार रुपए के नोट है। ठाणे पुलिस की युनिट पांच ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस बारे में वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक विकास घोड़के ने बताया कि नकली नोट की छपाई पालघर स्थित एक गोदाम में की जाती थी। श्री घोडके ने बताया कि फिलहाल इस मामले की जांच प्रगति पर है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि मामले से जुड़े आरोपी नकली नोट की खेप कहां-कहां पहुंचाते थे और इसमें कौन-कौन लोग शामिल हैं।
इससे पहले ठाणे पुलिस को इलाके में नकली नोट आने की गुप्त जानकारी मिली थी। इसके बाद पुलिस ने जाल बिछाकर घोडबंदर रोड के पास इनोवा कार में सवार दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जांच के दौरान पुलिस को आरोपियों के पास से आठ करोड़ रुपए के नकली नोट मिले।जिसमें अधिकांश नोट दो हजार रुपए के है। जिन आरोपियों को इस मामले में गिरफ्तार किया गया है उनके नाम राम शर्मा व राजेंद्र राऊत है। ये दोनों विरार इलाके के रहनेवाले है और ठाणे में नकली नोट बेचने के लिए आए थे। पुलिस के मुताबिक पालघर के एक गोदाम में नकली नोटों की छपाई की जाती थी। इस काम में मदन चौहान नाम का व्यक्ति भी शामिल है। जिसली तलाश जारी है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों के पास से बरामद किए गए नकली नोट हूबहू असली नोट की तरह छापे गए थे।
Created On :   12 Nov 2022 7:37 PM IST