प्लाट खरीदी-बिक्री के नाम पर महिला से 6 लाख रुपए की ठगी

Fake of 6 lakh rupees from a woman in the name of palat purchase and sale
प्लाट खरीदी-बिक्री के नाम पर महिला से 6 लाख रुपए की ठगी
प्लाट खरीदी-बिक्री के नाम पर महिला से 6 लाख रुपए की ठगी

डिजिटल डेस्क, नागपुर। प्लॉट खरीदी-बिक्री में महिला को लाखों रुपए से ठग लिया गया। िकसी और का प्लॉट महिला को बेच दिया गया। कलमना थाने में आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया। पीड़िता भवानी नगर निवासी बिलेश्वरी नीरज गणात्रा (30) है। बिलेश्वरी ने 9 अप्रैल 2012 को पावनगांव में प्लॉट खरीदने का सौदा अजय नरवरे (47) किया था। सौदा करते समय अजय ने बिलेश्वरी को बताया था कि, वह प्लॉट उसका ही है। सौदा पक्का होने के बाद बिलेश्वर ने 27 मई 2015 तक अजय को कुल छह लाख रुपए दिए। 

रजिस्ट्री देने में टालमटोल करने लगा
रकम लेने के बाद अजय प्लॉट की रजिस्ट्री देने में टालमटोल करने लगा। पड़ताल करने पर पता चला कि, अजय ने खुद का बताकर िकसी और का प्लॉट बिलेश्वरी को बेच दिया था। 

धोखाधड़ी का मामला दर्ज
धोखाधड़ी होने से मामला थाने पहुंचा। जांच-पड़ताल के बाद अजय के खिलाफ प्रकरण दर्ज िकया गया है। जांच जारी है।
 

Created On :   10 May 2021 1:25 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story