- Home
- /
- सोने की अंगूठी और नकद लेकर फर्जी...
सोने की अंगूठी और नकद लेकर फर्जी पुलिस हुआ रफूचक्कर

डिजिटल डेस्क, अमरावती। दुर्गा मंडप के पास खडे एक बुजुर्ग को दो अज्ञात आरोपियों ने नकली पुलिस बनकर हजारों का चूना लगा दिया। यह घटना अंजनगांव सुर्जी के जयस्तंभ चौक पर घटित हुई है। जानकारी के मुताबिक अंजनगांव सुर्जी निवासी मुरलीधर अमृतराव रेखाते (79) जयस्तंभ चौक स्थित पानअड्डे के पास खड़े थे। तभी दोपहिया पर सवार दो अज्ञात लोग रेखाते के पास पहुंचे। सवाल-जवाब करते हुए उनके पास 15 हजार रुपए नकद व एक सोने की अंगूठी ली आैर कहा कि हम पुलिस में हैं। फिलहाल गांव में गड़बड़ शुरू है। दोनों ने रेखाते की सोने की अंगूठी और नकद को एक रूमाल में बांधकर थमा दिया और वहां से घर जाने के लिए कहा। मुरलीधर रेखाते ने घर में जाकर देखा तो रुमाल में अलग धातु की अंगूठी और केवल 15 रुपए रखे हुए थे। रेखाते को अपने ठगे जाने का अहसास हुआ । मुरलीधर रेखाते ने तुरंत पुलिस थाने में पहुंच शिकायत दी। पुलिस ने दोनों अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी एवं चोरी का मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू की है।
Created On :   27 Sept 2022 4:13 PM IST












