- Home
- /
- पारिवारिक कलह में छेड़छाड़ और जान...
पारिवारिक कलह में छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी

डिजिटल डेस्क, नागपुर। अंत्येष्टि के दौरान मां-बेटी कोे गाली-गलौज, छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी दी गई है। शांतिनगर थाने में दो जेठ और दो अन्य रिश्तेदारों के खिलाफ प्रकरण दर्ज या गया है। पीड़ित 35 वर्षीय महिला है। 18 अप्रैल 2021 को उसके ससुर का देहांत हो गया था। ससुर का शव अंत्येष्टि के लिए शांतिनगर घाट पर ले जाया गया था। इस दौरान घाट पर ही पारिवारिक कलह के चलते पीड़िता और उसकी बेटी से विवाद किया गया।
इस दौरान पीड़िता के दो जेठों ने पीड़िता की बेटी से मारपीट और गाली-गलौज की, जबकि अंत्येष्टि में आए श्रीधर कारेमोरे (50) प्रेम नगर और भरत टेकाम (42) सदर निवासी ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी। अंत्येष्टि के दौरान हुए इस हंगामे से कुछ समय के लिए तनाव का माहौल भी बना रहा था। इस बीच मामला थाने पहुंचा। जांच पड़ताल के दौरान घटित प्रकरण की पुष्टि होने से पीड़िता के दोनों जेठ, श्रीधर और भरत के खिलाफ छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया गया।
कक्ष में घुसकर महिला अधिकारी से अभद्र बर्ताव
महिला अधिकारी के कक्ष में घुसकर फर्जी पत्रकार ने उससे अभद्र बर्ताव किया। मंगलवार को सदर थाने में प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी फर्जी पत्रकार मुन्ना पटेल जाफर नगर निवासी है। मंगलवार को वह सदर थानांतर्गत ग्रामीण क्षेत्र के जलापूर्ति विभाग में गया था। इस दौरान वह एक महिला अधिकारी के कक्ष में घुस गया और उससे अभद्र बर्ताव करने लगा। इस कारण महिला ने उसे विभाग के अन्य अधिकारियों से मिलने के लिए कहा। इससे मुन्ना गाली-गलौज पर उतर आया। हंगामे से कुछ समय के लिए तनाव का माहौल भी बना रहा था। इस बीच मामला थाने पहुंचा। प्रकरण दर्ज किया गया है।
Created On :   29 April 2021 12:33 PM IST