पिकनिक मनाने गया था परिवार, किशोरी के साथ छेड़छाड़, 2 गिरफ्तार,1 फरार

Family went to picnic, teenager molested, 2 arrested, 1 absconding
पिकनिक मनाने गया था परिवार, किशोरी के साथ छेड़छाड़, 2 गिरफ्तार,1 फरार
पिकनिक मनाने गया था परिवार, किशोरी के साथ छेड़छाड़, 2 गिरफ्तार,1 फरार

डिजिटल डेस्क, नागपुर। गिट्टीखदान क्षेत्र में  दिनदहाड़े बालोद्यान के पास परिवार की मौजूदगी में किशोरी छेड़छाड़ का शिकार हो गई। प्रतिकार करने पर बदमाश युवकों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। फटकार लगाने पर युवक यातायात पुलिस से उलझ गए। इस घटना से मौके पर हंगामा खड़ा हो गया। कुछ समय के लिए तनाव का माहौल बना रहा। गिट्टीखदान थाने में प्रकरण दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। एक आरोपी भागने में सफल हो गया।

थाने से बुलाना पड़ा पुलिस बल
हंगामा होते देख वहां से गुजर रहे यातायात पुलिस के दो जवानों ने मनचलों को  फटकारा तो वे पुलिस से ही भिड़ गए। गाली-गलौज और हाथापाई करने लगे। यह मामला इतना बिगड़ चुका था कि, थाने से पुलिस बल को बुलाना पड़ गया। इस बीच मौका मिलते ही एक आरोपी बाइक से भाग खड़ा हुआ। राजकिरण और राकेश को गिरफ्तार कर लिया गया। 

पुलिस के सामने दी जान से मारने की धमकी 
आरोपियों के हौसले इतने बुलंद थे कि, वे पुलिस के सामने ही पीड़िता और उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी देते हुए गाली-गलौज कर रहे थे। आरोपी कुख्यात बदमाश हैं। पूर्व के गंभीर प्रकरण उनके खिलाफ दर्ज हैं। यह जानकारी निरीक्षक सुनील चव्हाण ने दी है।

पिकनिक मनाने जा रहा था परिवार
नववर्ष के पहले दिन का जश्न मनाने के उद्देश्य से शांति नगर में रहने वाला परिवार दो अलग-अलग दोपहिया वाहनों पर पिकनिक मनाने बालोद्यान जा रहा था। रास्ते में शाम साढ़े चार बजे के करीब बाइक पर ट्रिपल सीट युवक राजकिरण चंद्रहास (35), राकेश  राऊत (28), दोनों भिवसनखोरी निवासी, एक दोपहिया पर अपनी बहन और भैया के साथ जा रही किशोरी से छेड़छाड़ कर रहे थे।  वाहन बालोद्यान के समीप पहुंचने से पूर्व मनचले किशोरी के वाहन के पास पहुंचे और उसके बाल पकड़कर खींचे। इससे नाराज परिजनों ने जब फटकार लगाई तो उन्होंने परिजनों को मारने के लिए बाइक की टंकी पर बियर की बोतल फोड़ दी।

Created On :   2 Jan 2021 5:28 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story