बॉलीवुड के जाने माने फोटोग्राफर पर दुष्कर्म का आरोप, FIR दर्ज

Famous Bollywood photographer accused of rape, FIR registered
बॉलीवुड के जाने माने फोटोग्राफर पर दुष्कर्म का आरोप, FIR दर्ज
बॉलीवुड के जाने माने फोटोग्राफर पर दुष्कर्म का आरोप, FIR दर्ज

डिजिटल डेस्क, मुंबई। एक 28 वर्षीय मॉडल की शिकायत के आधार पर मुंबई पुलिस ने बॉलीवुड के जाने माने फोटोग्राफर, टैलेंट मैनेजर और बड़े फिल्म निर्माता के बेटे समेत नौ लोगों के खिलाफ बलात्कार के आरोप में एफआईआर दर्ज की है। मॉडल मे अपनी शिकायत में कहा है कि आरोपियों ने साल 2012 से 2019 के बीच अलग-अलग मौकों पर उसका यौन उत्पीड़न किया। मॉडल ने सबसे पहले 12 अप्रैल को सोशल मीडिया के जरिए मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न की जानकारी दी। इसके बाद महानगर के अंधेरी इलाके में रहने वाली मॉडल ने  10 मई को इलाके के डीसीपी महेश्वर रेड्डी से मुलाकात कर मामले की शिकायत की थी।

रेड्डी के निर्देश पर 18 मई को अंधेरी पुलिस ने मॉडल का बयान दर्ज किया। आरोपों के मुताबिक मॉडल के उत्पीड़न की ज्यादातर घटनाएं बांद्रा पुलिस स्टेशन के तहत आने वाले इलाकों की हैं इसलिए इसे आगे की जांच के लिए बांद्रा पुलिस के हवाले कर दिया गया। महिला की शिकायत के आधार पर 26 मई को बलात्कार, छेड़छाड़ के आरोप में एफआईआर दर्ज कर ली गई। महिला का आरोप है कि फोटोग्राफर ने उसके साथ 2014 से 2018 के बीच कई बार बलात्कार किया। साथ ही अन्य आठ आरोपियों ने भी कई बार उसका यौन उत्पीड़न किया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है जिन लोगों पर आरोप लगाए गए हैं उन्हें जल्द ही बयान दर्ज करने के लिए बुलाया जाएगा। 


 

Created On :   1 Jun 2021 10:57 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story