फणवीस का उद्धव पर पलटवार, कहा - BJP का हिंदुत्व व्यापक है

Fanvis counter attack on Uddhav, BJPs Hindutva is comprehensive
फणवीस का उद्धव पर पलटवार, कहा - BJP का हिंदुत्व व्यापक है
फणवीस का उद्धव पर पलटवार, कहा - BJP का हिंदुत्व व्यापक है

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने हिंदुत्व के मुद्दे पर BJP की आलोचना करने वाले शिवसेना पक्ष प्रमुख उद्धव ठाकरे को जवाब दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि BJP का हिंदुत्व व्यापक है। BJP का हिंदुत्व संकुचित नहीं है। पार्टी के  हिंदुत्व की बात में किसी जाति और धर्म का विरोध नहीं है। केवल हमारा आग्रह है कि यहां रहने वाले लोग देश और मातृभूमि से प्रेम करें, लेकिन शिवसेना के लिए हिंदुत्व की परिभाषा क्या है, ये मुझे नहीं पता? इससे पहले उद्धव ने कहा था कि BJP की युवा पीढ़ी में हिंदुत्व का आदर्श नहीं है।

रविवार को मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार के 4 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में दादर स्थित मुंबई BJP कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत की। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने जो काम किया है। उसमें BJP के सभी घटक दलों का योगदान है, लेकिन यदि कोई इसका श्रेय लेने को तैयार नहीं है तो उसके लिए हम कुछ नहीं कर सकते हैं। इस बीच मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में 47 लाख किसानों को अभी तक कर्ज माफी मिल चुकी है। अभी 2 लाख और किसानों को कर्ज माफी देने की प्रक्रिया शुरू है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार राज्य में सूखे के संकट के समय मजबूती के साथ खड़ी रही। केंद्र सरकार ने सूखे लिए 8 करोड़ रुपए की आर्थिक मदद किया। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ किसानों को मिला। प्रदेश की अधूरी सिंचाई परियोजना और सिंचाई का क्षेत्र बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार ने 36 हजार करोड़ रुपए की मदद की। केंद्रीय परिवहन मंत्री नितीन गडकरी के कारण प्रदेश में राष्ट्रीय महामार्ग की लंबाई 5 हजार किमी से बढ़कर 15 हजार किमी तक पहुंची है। 
 

Created On :   28 May 2018 9:16 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story