Statement: अबु आजमी का बेटा बोला-उद्धव ठाकरे के साथ अयोध्या जाकर बाबरी मस्जिद बनाऊंगा

Statement: अबु आजमी का बेटा बोला-उद्धव ठाकरे के साथ अयोध्या जाकर बाबरी मस्जिद बनाऊंगा

डिजिटल डेस्क, मुंबई। समाजवादी पार्टी के नेता अबु आजमी के बेटे फरहान आजमी ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे अयोध्या जाने वाले हैं। मैं भी 7 मार्च को उनको साथ जाऊंगा। फरहान ने कहा, "ठाकरे राम मंदिर बनाएंगे, हम बाबरी मस्जिद बनाएंगे।" फरहान ने आरोप लगाया कि सीएम ठाकरे अयोध्या जाकर मुस्लमानों को डरा रहे हैं। 

बीते 27 जनवरी को सीएए के खिलाफ मुंबई में रैली को संबोधित करते हुए आजमी ने कहा कि सीएम उद्धव अयोध्या जा रहे हैं, मैं भी जाऊंगा। हम सब जाएंगे। ठाकरे राममंदिर बनाने जाएंगे, लेकिन हम बाबरी मस्जिद बनाने के लिए जाएंगे। हम अदालत के फैसले से निराश हैं। उन्होंने कहा कि सरकार के 100 दिन पूरे होने पर मुख्यमंत्री का अयोध्या जाने का फैसला मुसलमानों को डराने के लिए है। 

Crime: फेसबुक पर बढ़ रहे थे पत्नी के फॉलोअर्स, पति ने उतारा मौत के घाट

फरहान आजमी के बयान पर भाजपा नेता हरनाथ सिंह यादव ने कहा कि दुनिया की कोई ताकत नहीं जो अयोध्या में मंदिर की जगह मस्जिद बना सके। उन्होंने कहा कि फरहान के अंदर बाबर की आत्मा समाहित है। 
 

 

Created On :   30 Jan 2020 7:04 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story