किसान ने किया एसडीओ कक्ष में आत्मदाह का प्रयास

Farmer attempted self-immolation in SDO room
किसान ने किया एसडीओ कक्ष में आत्मदाह का प्रयास
मामला दर्ज किसान ने किया एसडीओ कक्ष में आत्मदाह का प्रयास

डिजिटल डेस्क, नागपुर। उमरेड के एसडीओ कक्ष में एक िकसान ने सोमवार को आत्मदाह का प्रयास किया। पुलिस ने  किसान सागर मंदरे (48), मकरधोकड़ा, उमरेड निवासी को गिरफ्तार कर लिया। सागर सातबारा नहीं मिलने से परेशान था। पुलिस के अनुसार सागर मंदरे की पैतृक खेती की बिक्री हुई है। इस खेती में करीब 20 आर जमीन के सातबारा के लिए वह करीब 25 वर्ष से प्रयास कर रहा है। सागर ने दोपहर करीब 1 बजे एसडीओ के कक्ष में घुसकर खुद पर पेट्रोलनुमा द्रव्य छिड़ककर आत्मदाह का प्रयास किया। सागर ने मंत्रालय तक अर्जी दी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं होने पर  उसने यह कदम उठाया। कार्यालय के कर्मचारियों ने  दौड़कर उसे पकड़ा और उसे पुलिस के हवाले किया। सागर पर उमरेड थाने में धारा 309 के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

पूर्व में मंत्रालय को बम से उड़ाने की धमकी दी थी  
 
सागर इसके पहले भी आत्महत्या करने और धमकी देने की कोशिश कर चुका है। उसने इसके पहले बम से मंत्रालय को उड़ाने का गुमनाम फोन किया था। इस मामले में मई 2021 को उसे एसआईडी (गुप्तचर विभाग) गिरफ्तार कर चुकी है। इस प्रकरण के समय नागपुर से मुंबई तक सुरक्षा यंत्रणा हिल गई थी। 
 

Created On :   24 May 2022 6:21 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story