कुआं धंसने से मलबे में दबकर किसान की मौत

Farmer dies after being buried under rubble due to well collapse
कुआं धंसने से मलबे में दबकर किसान की मौत
 हादसा कुआं धंसने से मलबे में दबकर किसान की मौत

डिजिटल डेस्क, नागपुर। ब्राह्मणी तहसील के घोराड़ स्थित खेत में नए कुएं का निर्माण कार्य शुरू था। खुदाई के दौरान निकला मुरुम जेसीबी की मदद से बाहर निकाला जा रहा था। इस दौरान पायली के समीप खड़े घोराड़ निवासी किसान अशोक नामदेव गोतमारे (55) की मलबे में दबकर मौत हो गई।  जानकारी के अनुसार, हादसा शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे हुई। घोराड़ शिवार के उमराव महादेव लाखे ने खेत में कुएं का बांधकाम किया। 21 सीमेंट पायली डालने के बाद अंतिम चरण का काम चल रहा था।

 कुएं के समीप बने गड्‌ढों को निकले मलबे से भरा जा रहा था। लाखे का पड़ोसी किसान अशोक गोतमारे कुएं का काम देखने वहीं खड़ा था। इस बीच अचानक कुएं का एक छोर धसकने लगा और जेसीबी की सहायता से निकाले जा रहे मलबे के नीचे दबने से गोतमारे की मौके पर ही मौत हो गई। पोकलैन की सहायता से मलबा हटाया गया। सूचना मिलते ही राज्य आपत्ति व्यवस्थापन यंत्रणा के अधिकारी, कर्मचारी, उपविभागीय पुलिस अधिकारी अजय चांदखेडे, कलमेश्वर के पुलिस निरीक्षक आसिफराजा शेख सहित राकांपा सहसचिव अविनाश गोतमारे, सरपंच मंगेश गोतमारे, सामाजिक कार्यकर्ता बालू गोतमारे, ग्रामसेवक जिरापुरे, पटवारी पहुंचे। कई ग्रामीण भी उपस्थित थे।  

Created On :   17 April 2022 7:58 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story