करंट लगने से किसान गंभीर रूप से झुलसा

Farmer was severely scorched due to electrocution
करंट लगने से किसान गंभीर रूप से झुलसा
हादसा करंट लगने से किसान गंभीर रूप से झुलसा

डिजिटल डेस्क, अमरावती। अंजनगांवबारी में खेत से गुजर रही महावितरण की 11 केवी की मेन लाइन का तार टूटकर नीचे गिर गया था। इसकी चपेट में आया एक किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। इस किसान को अमरावती के निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जाती है।जख्मी किसान का नाम छत्रपति माधवराव हटवार (50) है। बताया जाता है कि छत्रपति हटवार गुरुवार दोपहर 1.30 बजे के दौरान खेत में गया था। इस बीच खेत से जानेवाली 11 केवी विद्युत लाइन का तार टूटकर नीचे अचानक गिर पड़ा। 

किसान छत्रपति की नजर वहां न जाने से लगे करंट के कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया। नागरिकों की सहायता से जख्मी किसान को अमरावती के निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। 11 केवी विद्युत प्रवाहित लाइन का करंट लगने से भले ही यह किसान बाल-बाल बच गया, लेकिन उसका एक पैर काफी झुलस गया है। जख्मी किसान का कहना है कि महावितरण कंपनी की लापरवाही के कारण यह घटना घटी। घटना की जानकारी मिलते ही बडनेरा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  जख्मी किसान को महावितरण कंपनी की तरफ से आर्थिक सहायता करने की मांग क्षेत्र के किसान व परिवार के सदस्यों ने की है।

Created On :   6 May 2022 1:30 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story