लेटलतीफी के कारण नहीं मिला किसानों को कर्जमुक्ति का लाभ

Farmers did not get the benefit of debt relief due to delay
लेटलतीफी के कारण नहीं मिला किसानों को कर्जमुक्ति का लाभ
आरोप लेटलतीफी के कारण नहीं मिला किसानों को कर्जमुक्ति का लाभ

डिजिटल डेस्क, गड़चिरोली। छत्रपति शिवाजी महाराज सम्मान योजना के तहत किसानों को वर्ष 2017 में तत्कालीन राज्य सरकार ने कर्जमुक्ति दी। मात्र आज भी अधिकांश किसान कर्जमुक्ति के लाभ से वंचित है। इसके लिए बैंकों की निरंतर लापरवाही और प्रशासनीक कर्मचारियों की निष्क्रिय नीति जिम्मेदार है। मामले की जांच कर सूचीनूसार किसानों को कर्जमुक्ति योजना का लाभ दें। इस आशय की मांग भ्रष्टाचार विरोधी जनआंदोलन न्यास ने जिलाधिकारी संजय मीणा से एक ज्ञापन द्वारा की है। ज्ञापन के अनुसार, योजना हेतु पात्र जिले के किसानों ने सारे दस्तावेजों की पूर्ति की है। मात्र फिर भी अधिकांश किसान कर्जमुक्त नहीं हो पाये हैं। किसानों ने लगातार बैंकों में जाकर पूछताछ की है। बावजूद इसके उन्हें कर्जमुक्त नहीं किया गया। यह योजना गड़चिरोली जिले में पूरी तरह विफल होने का आरोप भी किया गया है। पात्र लाभार्थियों को योजना का लाभ न देने पर तीव्र आंदोलन करने की चेतावनी जिलाध्यक्ष विजय खरवडे, योगाजी कुडवे ने दी है। 


 

Created On :   3 Feb 2022 8:23 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story