- Home
- /
- महाराष्ट्र में तिलहन की खेती पर...
महाराष्ट्र में तिलहन की खेती पर किसानों का जोर

डिजिटल डेस्क,मुंबई। प्रदेश के किसानों ने खरीफ सत्र में इस वर्ष सबसे अधिक 97 प्रतिशत तिलहन फसलों की बुवाई हुई है। जबकि सबसे कम गन्ना फसल की बुवाई 10 प्रतिशत हुई है। वहीं कपास की बुवाई 95 प्रतिशत है। दलहन की बुवाई 82 प्रतिशत और खरीफ अनाज की बुवाई 54 प्रतिशत हुई है।
राज्य भर में खरीफ फसलों की अभी तक 78.41 प्रतिशत बुवाई हुई है। प्रदेश सरकार के कृषि विभाग से मिली जानकारी के अनुसार राज्य में तिलहन फसलों की बुवाई 40.18 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में हो चुकी है। इसमें सूरजमुखी,सोयाबीन, मूंगफली, तिल समेत दूसरी फसलों का समावेश है। तिलहन फसलों की कुल बुवाई का क्षेत्र 41.58 लाख हेक्टेयर है। राज्य में कपास की बुवाई 39.83 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में हुई है। राज्य में हर कपास की बुवाई 41.78 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में होती है। दलहन फसलों का 22.18 लाख हेक्टेयर क्षेत्र है जिसमें से 18.24 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में दलहन की बुवाई हो चुकी है। किसानों ने तुअर, मूंग, उड़द और अन्य दलों की बुवाई की है। खरीफ अनाज के फसलों के बुवाई क्षेत्र 36.45 लाख हेक्टेयर में से 19.57 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में बुवाई है। इसमें धान, बाजरी, रागी, मक्का और अन्य फसलों का समावेश है। वहीं गन्ने की फसल का केवल 90 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में बुवाई हुई है जबकि गन्ने की फसल का क्षेत्र 9.35 लाख हेक्टेयर है।
किस विभाग में कितनी बुवाई
विभाग बुवाई प्रतिशत
नाशिक विभाग-84.86
औरंगाबाद विभाग - 95.28
लातूर विभाग - 84.17
अमरावती विभाग- 89.18
नागपुर विभाग -57.95
कोंकण विभाग - 22.14
पुणे विभाग - 107.95
कोल्हापुर विभाग- 84.62
214 तहसीलों में 100 प्रतिशत से अधिक बारिश
राज्य में 13 जुलाई तक 355 तहसीलों में से 9 तहसीलों में 25 से 50 प्रतिशत तक बारिश हुई है। 50 तहसीलों में 50 से 75 प्रतिशत, 82 तहसील 75 से 100 प्रतिशत और 214 तहसीलों में 100 प्रतिशत से अधिक बारिश हुई है। राज्य के अमरावती, यवतमाल, वाशिम, बुलढाणा, परभणी, औरंगाबाद, जालना, अहमदनगर, नाशिक, धुलिया, सोलापुर, सांगली, लातूर, हिंगोली समेत 17 जिलों में 100 प्रतिशत से अधिक बारिश हुई है।
Created On :   17 July 2020 7:10 PM IST