कपास काे 10 हजार रुपए दाम मिलने से किसानों के चेहरे खिले

Farmers faces blossomed after getting 10 thousand rupees for cotton
कपास काे 10 हजार रुपए दाम मिलने से किसानों के चेहरे खिले
राहत कपास काे 10 हजार रुपए दाम मिलने से किसानों के चेहरे खिले

डिजिटल डेस्क, अमरावती। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कपास की मांग बढ़ने के कारण इस वर्ष कपास को अच्छे दाम मिल रहे है। आने वाले दिनांे में कपास के बाजारभाव मेंं और भी तेजी आने की संभावना है। कपास उत्पादक किसान बढ़ती कीमतों से खुश दिखाई दे रहे है। सोमवार को कपास को प्रति क्विंटल 10 हजार रुपए मूल्य मिला। अमरावती कृषि उपज बाजार समिति में 125 क्विंटल आवक हुई।  राज्य में लगभग सभी क्षेत्र में खरीफ सत्र के लिए किसानों ने कपास की बुआई की थी। प्राकृतिक आपदा की वजह से कपास सहित अन्य खरीफ फसलों का भारी नुकसान हुआ था।

मौसम में हुए बदलाव की वजह से कपास फसल पर बोंड इल्ली का संकट पूरे सीजनभर कायम रहा। जिसके कारण उत्पादन काफी घट गया था। उत्पादन घटने से कपास उत्पादक किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें दिखाई दे रही थीं। प्राकृतिक आपदा व बोंडइल्ली के प्रकोप से कुछ हाथ लगेगा या नहीं इस संभ्रम अवस्था में किसान थे। परंतु अंतरराष्ट्रीय बाजार में कपास की मांग बढ़ने से कपास को अच्छे दाम मिल रहे हैं। इस क्षेत्र में कपास के लिए सरकार ने निश्चित किए गए गारंटी मूल्य से अधिक मूल्य प्राप्त हुआ है। इसलिए किसानों में राहत देखी जा रही है। सरकार ने 5 हजार 925 रुपए प्रति क्विंटल गारंटी मूल्य कपास के लिए निश्चित किया है लेकिन इस सत्र में लगभग 10 हजार रुपए प्रति क्विंटल तक बाजारभाव प्राप्त हुआ है। इसलिए कपास उत्पादक किसान खुश दिखाई दे रहे है। आने वाले कुछ दिनों में कपास के दाम और भी बढ़ने की संभावना है। 
 

Created On :   25 Jan 2022 2:15 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story