किसानों को मिला 4.69 कैरट का बेशकीमती हीरा

Farmers got 4.69 carat precious diamond
किसानों को मिला 4.69 कैरट का बेशकीमती हीरा
पन्ना किसानों को मिला 4.69 कैरट का बेशकीमती हीरा

डिजिटल डेस्क,पन्ना। पन्ना जिले में आज धनतेरस के एक दिन पूर्व आठ किसानों की किस्मत जाग उठी। आठ किसानों को निजी भूमि से जैम क्वालिटी का चमचमाता हुआ 4.69 कैरेट का हीरा मिला है। जिसे किसानों ने हीरा कार्यालय में जमा किया है। इस हीरे की अनुमानित कीमत 15 लाख के करीब आंकी जा रही है। जिसे आगामी नीलामी में रखा जाएगा बताते चलें कि प्रमोद राय ने अपने अन्य साथियों के साथ ग्राम जरुआपुर कि निजी भूमि में खदान लगाई थी। जिन्हें 5 माह की कडी मेहनत के बाद आज जैम क्वालिटी का हीरा मिला। किसानों ने बताया कि हीरा नीलामी के रूपयों को सभी पार्टनर आपस में बांट लेंगे और अपनी आर्थिक स्थिति सुधारने में यह रकम खर्च करेंगे। 
 

Created On :   21 Oct 2022 10:34 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story