किसानों ने रातभर मशाल जलाकर की फसलों की रखवाली

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
पलसगांव वनक्षेत्र में हाथियों ने डाला डेरा   किसानों ने रातभर मशाल जलाकर की फसलों की रखवाली

डिजिटल डेस्क, कुरखेड़ा (गड़चिरोली)।  तहसील के गोठणगांव उपक्षेत्र के तहत आने वाले पलसगांव में पिछले तीन दिनों से जंगली हाथियों के झुंड ने उधम मचाए रखा है। दर्जनों किसानों के धान के ढेर तहस-नहस होने से परिसर के किसानों को नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच गुरुवार की रात को गांव के किसानों ने मशाल जलाकर रातभर अपने खेतों में फसलों की रखवाली की। किसानों की इस तरकीब के कारण रातभर में हाथियों का झुंड खेत परिसर में दाखिल नहीं हुआ। जिसके कारण गुरुवार को क्षेत्र में कोई नुकसान नहीं होने की जानकारी है। 
वर्तमान में खरीफ सत्र समाप्त होकर रबी सत्र आरंभ किया गया है। इस सत्र में किसानों ने अपने खेतों में मक्का समेत मिर्च की फसल लगाई है। साथ ही खरीफ सत्र का धान भी किसानों ने अपने खेतों में ही रखा है।  इसी मौके का लाभ उठाकर हर रात को जंगली हाथी खेत परिसर में प्रवेश कर रहे हैं। यहां आकर हाथियों द्वारा धान के ढेर को तहस-नहस किया जा रहा है। इतना ही नहीं खेतों में लगी विभिन्न प्रकार की फसलों को भी नष्ट करने का कार्य हाथियों द्वारा किया जा रहा है। लगातार हो रहे नुकसान से बचने के िलए पलसगांव के किसानांे ने एक तरकीब बनाई। इसी के अनुसार किसानों ने मशाल जलाकर रातभर अपने खेतों में पहरेदारी की। आग की लपटें दिखाई देते ही जंगली हाथी खेतों की ओर नहीं आ पाए। फलस्वरूप गुुरुवरा की रात को क्षेत्र में कोई नुकसान नहीं होने की जानकारी मिली है। किसानों के इस कार्य में वनविभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने सहयोग किया। 
 

Created On :   17 Dec 2022 6:05 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story