किसानों को आश्वासन की खैरात नहीं तत्काल वित्तीय सहायता की आवश्यकता

Farmers need immediate financial assistance, not bailout of assurance
किसानों को आश्वासन की खैरात नहीं तत्काल वित्तीय सहायता की आवश्यकता
मांग किसानों को आश्वासन की खैरात नहीं तत्काल वित्तीय सहायता की आवश्यकता

डिजिटल डेस्क, देसाईगंज (गड़चिरोली)। प्रदेश में बेमौसम वर्षा के चलते  किसानों की फसलों का बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ।  राज्य सरकार द्वारा इस नुकसान पर नजरअंदाज किया जा रहा है फलस्वरूप इस वर्ष किसानों को अंधेरे में ही दिवाली मनानी पड़ रही  है। किसानों को राहत देने के लिए आश्वासन नहीं, उन्हें तत्काल वित्तीय सहायता दें। इस मांग को लेकर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने तहसील कार्यालय पर धरना देकर तीव्र प्रदर्शन किया। इस समय तहसीलदार के जरिए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को ज्ञापन भिजवाया गया।  अपने ज्ञापन में कार्यकर्ताओं ने बताया कि, महाराष्ट्र समेत गड़चिरोली जिले के किसान इस वर्ष भी नुकसान से उबर नहीं पाए हैं। खरीफ सत्र के दौरान बेमौसम बारिश के चलते किसानों की पूरी फसल बर्बाद हो गयी। वहीं जो बची है उस पर विभिन्न प्रकार के कीटों ने हमला करना शुरू कर दिया है। ऐसी स्थिति में राज्य सरकार हाथ पर हाथ धरी बैठी है। राज्य के मुख्यमंत्री केवल आश्वासनों की खैरात बांटने का आरोप भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस समय लगाया। किसानों को तत्काल आर्थिक मदद देने की मांग अपने ज्ञापन से की गयी।

 

 

Created On :   3 Nov 2021 3:28 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story