बिल भुगतान में कलमेश्वर के किसान सबसे आगे, 10 करोड़ का भरा बिल

Farmers of Kalmeshwar lead in bill payment, bill full of 10 crores
बिल भुगतान में कलमेश्वर के किसान सबसे आगे, 10 करोड़ का भरा बिल
बिल भुगतान में कलमेश्वर के किसान सबसे आगे, 10 करोड़ का भरा बिल

डिजिटल डेस्क, नागपुर।   महावितरण नागपुर जोन (नागपुर व वर्धा जिला) में 12 हजार 641 किसानों ने अभी तक 10 करोड़ का बिल भुगतान किया, जिसमें सबसे ज्यादा किसान जिले के कलमेश्वर के हैं। कलमेश्वर के 819 किसानों ने कृषि पंप  का 62 लाख 26 हजार बकाया बिल का भुगतान किया है। इसके बाद सावनेर का नंबर आता है। यह जानकारी नागपुर परिमंडल के मुख्य अभियंता दिलीप दोड़के द्वारा दी गई। कृषि पंप के बकाया बिल की वसूली के लिए महावितरण की तरफ से संपर्क मुहिम शुरू की गई है आैर किसानों का इसे प्रतिसाद मिल रहा है।  

 अभी तक भुगतान इस प्रकार
  तहसील       किसान            राशि
कलमेश्वर       819         62 लाख 26 हजार
सावनेर          799         48 लाख 28 हजार 
काटोल          634         19 लाख 7 हजार 
नरखेड़          563        19 लाख 73 हजार
पारशिवनी     268         21 लाख 15 हजार 
रामटेक         217         16 लाख 24 हजार
उमरेड           525         56 लाख 95 हजार 
भिवापुर        546         59 लाख 19 हजार 
हिंगना          289        30 लाख 37 हजार 
कामठी         252         34 लाख 6 हजार 
कुही             451        48 लाख 97 हजार 
मौदा            567         44 लाख 9 हजार
नागपुर         70          1  लाख 55 हजार
नागपुर ग्रामीण   556    36 लाख 67 हजार

बिल भुगतान का आह्वान
महावितरण नागपुर के प्रभारी प्रादेशिक संचालक सुहास रंगारी ने इस मुहिम का लाभ लेकर ज्यादा से ज्यादा बकाया बिल का भुगतान करने का आह्वान किसानों को किया है। श्री रंगारी ने नागपुर जिले के मौदा तहसील के बडोदा में एक गांव एक दिन मुहिम के तहत किसानों को मार्गदर्शन किया आैर कृषि पंप योजना के फायदे बताए।
 

Created On :   5 March 2021 1:48 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story