मुंबई पहुंचा किसानों का मोर्चा : वन्यजीव संरक्षण, गोवंश हत्या बंदी कानून रद्द करने की मांग

Farmers reached Mumbai: demand for cancellation of cow slaughter ban law
मुंबई पहुंचा किसानों का मोर्चा : वन्यजीव संरक्षण, गोवंश हत्या बंदी कानून रद्द करने की मांग
मुंबई पहुंचा किसानों का मोर्चा : वन्यजीव संरक्षण, गोवंश हत्या बंदी कानून रद्द करने की मांग

डिजिटल डेस्क, मुंबई। राज्य शेतकरी शुकाणु समिति की अगुआई में हजारों किसान एक बार फिर अपनी मांगे लेकर मुंबई में पहुंच गए हैं। पैदल आ रहे किसानों को प्रशासन ने ठाणे के आनंदनगर इलाके में रोक लिया। किसान वापस जाने के लिए तैयार नहीं हुए तो उन्हें गाड़ियों में बैठाकर आजाद मैदान तक पहुंचाया गया। मोर्चे में शामिल ज्यादातर किसान विदर्भ और मराठवाडा इलाकों के हैं।

शुकाणु समित के सदस्य किशोर ढमाले ने बताया कि विदर्भ, मराठवाडा के ज्यादातर किसान वन्य जीव संरक्षण कानून से परेशान हैं क्योंकि जंगली सुअर और दूसरे जानवर किसानों की फसलें बर्बाद कर रहे हैं। इसी तरह गोवंश हत्या बंदी कानून भी किसान विरोधी है दोनों कानूनों को रद्द किया जाना चाहिए। इसके अलावा मोर्चे में शामिल संगठन सूखा प्रभावित इलाकों के किसानों को पांच हजार रुपए महीना गुजारा भत्ता, 50 हजार रुपए प्रतिएकड़ नुकसान भरपाई, गांव में रोजगार, चारे, पानी की व्यवस्था, संपूर्ण किसान कर्ज, बिजली बिल माफी, सूखे को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने जैसी विभिन्न मांगे कर रहे हैं।

ढमाले ने बताया कि हम 26 नवंबर संविधान दिन को विधानमंडल का घेराव करने के इरादे से यहां आएं हैं। ढमाले ने बताया कि फिलहाल उन्हें आश्वासन दिया गया है कि सोमवार दोपहर 12 बजे के बाद राजस्वमंत्री किसान संगठनों से आजाद मैदान में मुलाकात करेंगे। इस मोर्चे में 13 विभिन्न किसान संगठन शामिल हैं।

Created On :   25 Nov 2018 8:02 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story