किसानों ने शुरू की मक्का बुआई की तैयारी

Farmers started preparing for sowing maize
किसानों ने शुरू की मक्का बुआई की तैयारी
गड़चिरोली किसानों ने शुरू की मक्का बुआई की तैयारी

डिजिटल डेस्क. मुलचेरा(गड़चिरोली)। आदिवासी बहुल मुलचेरा तहसील में बंगाली भाषी किसानों की संख्या काफी अधिक है। धान की फसल काटने के तुरंत बाद अब इन किसानों ने अपने खेतों में मक्का खेती के लिए हल चलाना शुरू कर दिया है। ट्रैक्टर से इन दिनों खेतांे में जुताई का कार्य जोश-खरोश के साथ आरंभ हो गया है। आने वाले एक सप्ताह में मक्का की बुआई जाएगी। 
यहां बता दें कि, इस वर्ष किसानों के लिए खरीफ सत्र पूरी तरह नुकसानदेह साबित हुआ। पहले अतिवृष्टि ने किसानों की फसलों को पूरी तरह बर्बाद कर दिया। जिसके बाद विभिन्न प्रकार के कीटों ने किसानों की मेहनत पर पानी फेरा। बावजूद इसके तहसील के किसानों ने हिम्मत जुटाते हुए दोबारा बुआई कर धान की फसलें लीं। नवंबर माह के शुरूआती दिनों से ही किसानों ने अपने खेतों में धान कटाई का कार्य शुरू कराया। वर्तमान में तहसील के अमूमन सभी किसानों के खेतों में धान कटाई कर चुराई का कार्य पूर्ण कर अब अपने खेतों में मक्के की फसल के लिए तैयारियां शुरू कर दी है। ट्रैक्टर की मदद से इन दिनों खेतों में जुताई का कार्य आरंभ कर दिया गया है। आने वाले कुछ ही दिनों में मक्के की बुआई का कार्य आरंभ होगा। इससे क्षेत्र के मजदूरों को भी रोजगार मिलने लगा है। 

Created On :   18 Nov 2022 3:00 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story