- Home
- /
- महाराष्ट्र में किसानों ने दी...
महाराष्ट्र में किसानों ने दी सामूहिक आत्महत्या की चेतावनी

डिजिटल डेस्क, नाशिक। नागपुर-मुंबई समृद्धी महामार्ग को नाशिक में विरोध तेज हुआ है। शनिवार को पीडि़त किसानों ने जिलाधिकारी कार्यालय के सामने प्रशासन द्वारा निश्चित किए गए भूमी दर पत्रक की होली की और प्रशासन को अपनी मांगो का निवेदन सौंपा। जबरदस्ती भूमी संपादन होने पर सामूहिक आत्महत्या करने की चेतावनी दी। इस महामार्ग के लिए भुमी संपादन होनेवाले 49 गांव के किसानों ने संगठीत होकर जिला प्रशासन के निर्णय कड़ा विरोध किया।
नागपुर-मुंबई समृद्धी महामार्ग नाशिक और अहमदनगर से गुजरेगा। इसके लिए सैंकडो किसानो की हजारो एकड़ जमीन संपादीत होगी। इससे बाधीत होने वाले किसानों को मुआवजा देने के लिए दामो की घोषणा प्रशासन द्वारा की गई। जो सरकारी दर से 5 गुणा अधिक है। किसानों को मुआवजा राशि लेकर महामार्ग के लिए सहयोग देने का आवाहान प्रशासन द्वारा किया गया था। लेकिन प्रशासन को शनिवार के दिन किसानो के कड़े विरोध का सामना करना।
शनिवार को नाशिक व इगतपुरी तहसील के 49 गांव के किसान संगठीत हुए और उन्होने प्रशासन के निर्णय का जोरदार विरोध किया। प्रशासन को पत्र देकर मामले को न्यायप्रविष्ठ बताया। आंदोलकर्ता राजू देसले के अनुसार गांव के सभी किसानों ने यह पत्र सोमवार को सरकार को प्रस्तूत करेंगे। बाधित किसानो ने समृद्धी महामार्ग को विरोध होने की बात बात फिर से स्पष्ट की।
प्रशासन ने जबरन भूमी लेना का प्रयास करने पर किसान सामूहिक आत्महत्या करने की चेतावनी दी गई है। इससे पूर्व किसानों ने पिछले महिने में सरकार के निर्णय के खिलाफ न्यायालय में याचिका दाखिल करने की तैयारियां पूरी की है। इसमें से 31 गांव के किसानों ने ग्रामपंचायत का प्रस्ताव बनाकर पूरे गांव ने न्यायालय में याचिका दाखिल की है। सिन्नर तहसील में इस आंदोलन तेज होने की संभवना है।
तहसील के शिवडी, सोनंबे के साथ अन्य गांव के किसानों ने आंदोलन करते हुए सरकारी दरपत्रक की होली की। दोपहर को नाशिक के जिलाधिकारी कार्यालय के सामने समृद्धी महामार्ग विरोधी संघर्ष शेतकरी समिति के नेतृत्व में दर पत्रक फुंका गया। इस दौरान राजू देसले, सोमनाथ वाघ, कचरू पाटिल, भास्कर गुंजाल, रतन इचम, दौलत दुभाषे, अरूण गायकर, पांडुरंग वारूंगसे सहित सैकड़ों किसान मौजूद थे। किसानों के अनुससार प्रशासन जो भूमी संपादीत कर रहा है, वह क्षेत्र उपजाऊ है। इसलिए किसान सरकार के निर्णय का लगातार विरोध कर रहे है।
सरकार के खिलाफ सक्रिय होगा किसान क्रांति मोर्चा
शिवसेना-राष्ट्रवादी कांग्रेस के साथ किसान क्रांती मोर्चा भी नाशिक से सरकार के खिलाफ व्यापक अभियान चलाएगा। कई नेता इस सप्ताह में नाशिक में दाखिल होंगे। सोमवार को नाशिक में किसान क्रांती मोर्चा द्वारा राज्य स्तरिय बैठक का आयोजन कर सरकार द्वारा की गई कर्ज माफी का विरोध करने संबंधी नई निती तयार होगी। आंदोलन की रणनीति बनाने के लिए स्वाभिमानी किसान संगठन के सांसद राजू शेट्टी, निमंत्रक अजीत नवले, विधायक बच्चु कडू, रघुनाथ पाटिल आदि के साथ अन्य नेता इस बैठक में शामिल होंगे।
इस दौरान सांसद राजू शेट्टी द्वारा शुरू की गई जनजागरण यात्रा का स्वागत किया जाएगा। यह यात्रा सिधे नाशिक पहुचेंगी। इसके बाद यह यात्रा 11 जुलाई को ठाणे, 12 को रायगढ़-रत्नागिरी, 13 को अहमदनगर, 14 धुलिया-जलगांव, 15 अमरावती-यवतमाल, 16 को बुलढाणा-अकोला-वाशिम, 17 को वर्धा- नागपुर- गडचिरोली- भडारा- गोदिया, 18 को नांदेड, 19 को औरंगाबाद-परभणी, 20 को बीड-लातूर, 21 को सोलापूर-उस्मानाबाद, 22 को कोल्हापुर-सांगली, 23 को सातारा-पुणे आदि शहरों में रवाना होगी।
उध्दव ठाकरे सोमवार को नाशिक पहुंचेंगे।
Created On :   9 July 2017 1:03 AM IST