- Home
- /
- खाद की किल्लत से किसान परेशान, ...
खाद की किल्लत से किसान परेशान, मनमाने दामों पर खाद बेच रहे हैं व्यापारी

डिजिटल डेस्क सलेहा नि.प्र.। वर्तमान समय में रबी की फसल का सीजन चल रहा है। प्रत्येक कृषक को कृषि कार्य के लिए खाद की आवश्यकता होती है। क्योंकि यहां अधिकतर किसान कृषि कार्य से ही अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं। निजी व्यापारियों की मनमानी तथा प्रशासनिक अधिकारियों की उदासीनता के चलते किसान खाद के लिए दर-दर भटक रहा है तथा व्यापारियों से मनमाने दामों में खाद खरीदने के लिए विवश हो रहा है। जिम्मेदारों की लापरवाही के चलते खाद वितरण केंद्र सलेहा में पिछले कई दिनों से खाद नहीं पहुंच पा रही हैं। जिससे किसानों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। एक और जहां व्यापारी मनमाने दामों पर खाद बेच रहे और किसान लुटने को मजबूर है वहीं व्यापारियों पर प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जाती और न ही उनका कभी स्टाक का निरीक्षण किया जाता है कि इन व्यापारियों द्वारा कैसे वितरण किया जाता है और किन किसानों को दिया गया है और वह किस दर पर बेची जा रही है। सलेहा क्षेत्र का किसान खाद को लेकर बहुत परेशान हैं। गुनौर विधानसभा में जहां एक और किसान खाद की किल्लत से परेशान दिखाई दे रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ सलेहा के व्यापारी अपने मन मुताबिक दामों पर किसानों को खाद की बिक्री करते देखे जा रहे हैं। मजबूरीवश किसान महंगे दामों में खाद ले रहे है जबकि सरकारी दुकान से खाद नहीं मिल पाती तो मजबूरन किसानों को खाद खरीदनी पड़ रही है और वहीं जिम्मेदार हांथ पर हांथ रखे बैठे हुए हैं।
इनका कहना
एक महीना से हम लोग परेशान हैं खाद नहीं मिल रही है जिससे कृषि कार्य प्रभावित हो रहा है।
नारायण चौरसिया
कृषक ग्राम कटरा
सलेहा में खाद न मिलने से किसानों की गेहूं, चना, मसूर एवं गेहूं की फसल में विलंब होगा और यहां के व्यापारी मनमाने दामों में खाद बेचकर किसानों का शोषण कर रहे हैं।
रामजस मिश्रा
कृषक सलेहा
Created On :   6 Nov 2022 4:35 PM IST