- Home
- /
- एफडीए ने 5 व्यापारियों से 3.72 लाख...
एफडीए ने 5 व्यापारियों से 3.72 लाख रु. का माल जब्त किया

डिजिटल डेस्क, नागपुर। अन्न व औषधि विभाग ने इतवारी में तेल व्यापारियों पर कार्रवाई करते हुए 3 लाख 72 हजार 260 रुपए का तेल जब्त किया गया। 8 सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है। जानकारी के अनुसार, विभाग को जानकारी मिली थी कि इतवारी में कुछ व्यापारी तेल में मिलावट कर रहे हैं। टीम ने अचानक बाजार में जांच-पड़ताल की।
गुरुदेव ट्रेडिंग कंपनी, मै. लक्ष्मी ऑयल, मै. साहिल कुमार टी कंपनी, मै. जगदीश ट्रेडिंग कंपनी, मै. साईंनाथ ट्रेडर्स के यहां से सैंपल लिए गए। इन पर ब्रांडेड तेल के नाम पर मिलावट करने का आरोप है। इनके यहां से लिए गए 8 सैंपल जांच के लिए भेजा गया। इन व्यापारियों के पास से कुल 3 लाख 72 हजार रुपए से ज्यादा का तेल जब्त किया गया है। कार्रवाई अन्न सुरक्षा अधिकारी मनोज तिवारी, प्रफुल्ल टोपले, महेश चहांदे, अनंत चौधरी, यदुराज दहातोंडे, अखिलेश राऊत, विनोद धवड़ ने मिलकर की है। एफडीए के सह आयुक्त चंद्रकांत पवार ने इस तरह की कार्रवाई लगातार चलने की बात कही है।
Created On :   11 Feb 2021 12:12 PM IST