- Home
- /
- हत्या के डर से समाजसेविका को उतारा...
हत्या के डर से समाजसेविका को उतारा मौत के घाट

डिजिटल डेस्क,नागपुर। पांचपावली के तांडापेठ इलाके में पिंकी वर्मा हत्याकांड में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के नाम सागर उईके, तांडापेठ और अमन मसराम, रामबाग निवासी है। दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
दोस्त के साथ मिलकर हटाया रास्ते से
सागर ने यह बात अपने मित्र अमन मसराम को बताई और पिंकी को रास्ते से हटाने के लिए उससे मदद मांगी और सोमवार को दिनदहाड़े तांडापेठ परिसर में घर के पास पिंकी पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी। पांचपावली पुलिस ने मंगलवार को आरोपी सागर और अमन को पिंकी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। मामले की जांच कर रही है
एक आरोपी अनाथ है
सूत्रों से पता चला है कि, बस्ती के कुछ युवकों के साथ मिलकर चार दिन पहले पिंकी वर्मा ने एक आरोपी को हत्या करने की धमकी दी थी। धमकी से डर कर आरोपी ने अपने मित्र की मदद से पिंकी वर्मा की सोमवार को दिनदहाड़े तांडापेठ में हत्या की थी। घटना के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए थे।
जिस चबूतरे पर पिंकी बैठती थी, वहां सोता था
पुलिस सूत्रों पिंकी वर्मा की बस्ती में काफी जान-पहचान थी। उसके कारण कई अवैध धंधेवाले परेशान थे। आरोपी सागर उईके अनाथ है। वह तांडापेठ चौक में बने चबूतरे पर सोता था। रात के समय पिंकी कुछ युवकों के साथ चौक में बैठक करती थी। वह देर रात यहां पर बैठती थी, जिससे सागर को वहां सोने में परेशानी होती थी।
चार दिन पहले दी थी धमकी
चार दिन पहले पिंकी ने सागर को चबूतरे पर सोने के लिए मना किया था। नींद में ही उसका खात्मा करने की धमकी दी थी। धमकी से सागर को डर सताने लगा था।
Created On :   21 April 2021 3:07 PM IST