पत्नी के लौटने के डर से पति ने थाने में पिया जहर

Fearing his wifes return, the husband drank poison in the police station.
पत्नी के लौटने के डर से पति ने थाने में पिया जहर
शादी डॉट काम से हुई थी पहचान पत्नी के लौटने के डर से पति ने थाने में पिया जहर

डिजिटल डेस्क,उमरेड नागपुर। एक युवक ने उमरेड पुलिस स्टेशन में जहरीली दवा पीकर  आत्महत्या का प्रयास किया। आनन-फानन में उसे उमरेड के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया। मरीज की हालत स्थिर बताई जा रही है।

क्या है मामला : कोरोनाकाल में पति की मौत के बाद महिला अपने दो बच्चों के साथ माता-पिता के साथ उमरेड में रहती थी। इस बीच महिला की पहचान शादी डॉटकॉम साइट के माध्यम से प्रदीप पटेल, सागर, मध्यप्रदेश निवासी से हुई थी। दोनों में प्यार हो गया। महिला कुछ दिन बाद परिजनों को बताए बगैर अपने दोनों बच्चों के साथ निकल गई और प्रदीप के साथ भागकर शादी कर ली। फिलहाल दोनों नागपुर के हिरवी नगर में रहने लगे थे। महिला की मां उमरेड निवासी शोभा भोलानाथ बेले ने महिला व उसके दोनों बच्चों की गुमशुदगी की रिपोर्ट 31 जनवरी को उमरेड पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई थी। उमरेड पुलिस की टीम ने 2 फरवरी को नागपुर के हिरवी नगर में दोनों को ढूंढ निकाला। दोनों ने नागपुर के आर्य मंदिर में शादी करने की जानकारी दी। शादी के दस्तावेज लेकर शुक्रवार 4 फरवरी को उमरेड पुलिस स्टेशन में बुलाया था।  प्रदीप, महिला व बच्चों के साथ उमरेड पुलिस स्टेशन पहुंचा। महिला के आने की जानकारी मिलने पर उसका पूरा परिवार पुलिस स्टेशन पहुंच गया। पत्नी वापस न लौट जाए इस डर से प्रदीप ने समीपस्थ कृषि केंद्र से जहरीली दवा ली और पुलिस स्टेशन प्रांगण में दवा पीकर आत्महत्या करने की कोशिश की। 

Created On :   5 Feb 2022 6:14 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story