- Home
- /
- अस्पताल में महिला डॉक्टर से...
अस्पताल में महिला डॉक्टर से छेड़छाड़ , आरोपी डॉक्टर गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, नागपुर । मानकापुर के एक अस्पताल में महिला डॉक्टर से चेंजिंग रूम में घुसकर छेड़छाड़ करने वाले डॉ. नंदू रहांगडाले पर मानकापुर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पीड़िता 24 वर्षीय है। एमबीबीएस उत्तीर्ण करने के बाद कोरोना संक्रमण के दौर में उसने पहली बार सेवा शुरू की है। आरोपी डॉक्टर यह हरकत 26 अप्रैल को रात करीब 8 बजे की। पीड़िता ने परिजनों के साथ थाने में जाकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
चेंजिंग रूम में घुसकर की हरकत
पुलिस के अनुसार पीड़िता का आरोप है कि, आरोपी डॉ. रहांगडाले ने उसके साथ चेंजिंग रूम में छेड़छाड़ की। शोर मचाने पर आरोपी वहां से भाग गया। आरोपी डॉ. नंदू रहांगडाले (40) ट्रस्ट ले-आउट, हिलटॉप, अंबाझरी निवासी है। आरोपी विवाहित है। उसे पत्नी और एक बेटा है। पीड़िता करीब 12 दिन पहले मानकापुर में एक अस्पताल में नौकरी पर लगी है। पीड़िता पर बुरी नजर रखने वाले डॉक्टर ने सोमवार को मौका मिलते ही चेंजिंग रूम में दबे पांव घुसकर पीड़िता को कहा कि, नौकरी करना है, तो शारीरिक सुख देना पड़ेगा। पुलिस ने आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है।
Created On :   28 April 2021 3:16 PM IST