- Home
- /
- महिला वकील के साथ छेड़छाड़ , घर के...
महिला वकील के साथ छेड़छाड़ , घर के सामने हंगामा

डिजिटल डेस्क, नागपुर। एक तरफा प्रेम संबंध के चलते महिला के घर के सामने वकील ने हंगामा खड़ा कर दिया। गाली-गलौज कर उसके होने वाले पति को जान से मारने की धमकी दी। मानकापुर थाने में शनिवार को वकील के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया गया।
एकतरफा प्रेम करने लगा
पीड़ित 32 वर्षीय महिला है, जो पेशे से वकील है। आरोपी प्रीतम उर्फ प्रीतिलाल श्यामराव ठवरे (37), कल्पना नगर निवासी है। पीड़िता के अनुसार दोनों का पेशा एक ही होने से वह काम के संबंध में आरोपी वकील से िमलती रही है। इससे दोनों की जान-पहचान हुई। वकील प्रीतम उसे चाहने लगा। वह उससे शादी करना चाहता था। वह पीछा भी करता था।
आरोपी भी वकील
बताया जाता है कि, इस बीच परिजनों ने पीड़िता की किसी और लड़के से शादी तय की। इसका पता चलते ही प्रीतम गुस्से से बौखला गया और शनिवार को पीड़िता के घर के सामने आ धमका और गाली-गलौज कर उसे अपमानित किया। उसके होने वाले पति को भी जान से मारने की धमकी दी। इस हंगामे से पीड़िता की बदनामी हुई। वह थाने पहुंची। प्रीतम के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया गया है। उपनिरीक्षक वैभव नागे ने प्रकरण दर्ज किया है।
Created On :   22 March 2021 12:43 PM IST