- Home
- /
- बीमार सास-ससुर की सेवा के लिए महिला...
बीमार सास-ससुर की सेवा के लिए महिला अधिकारियों को भी मिलेगी तबादले की सुविधा

डिजिटल डेस्क, मुंबई। सास-ससुर के बीमार रहने की स्थित में राज्य सरकार की सेवा में कार्यरत महिला अधिकारियों को राजस्व विभाग से बाहर तबादले की सुविधा मिल सकेगी। राजस्व विभाग यानी संभागीय क्षेत्र बदलने के लिए अनुरोध आवेदन करने की अनुमति राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में दी गई। इसके लिए राजस्व विभाग वितरण नियम-2015 में संसोधन किया जाएगा। इस फैसले से कई जरूरतमंद महिला अधिकारियों को सुविधा मिल सकेगी।
प्रदेश सरकार के समूह अ व समूह ब (राजपत्रित व अराजपत्रित) पदों पर सरलसेवा और पदोन्नति से नियुक्ति के लिए राजस्व विभाग वितरण नियम -2015 तैयार किया है। अब तक के नियमों के अनुसार सरकारी अधिकारी खुद या फिर अपने जोड़ीदार, बच्चे अथवा अपने पर निर्भर माता-पिता के गंभीर बीमारी के कारण राजस्व विभाग बदलने के लिए अनुरोध पत्र दे सकते हैं। अब इसमें संसोधन कर महिला अधिकारियों के सास-ससुर की सेवा के लिए राजस्व विभाग बदलने के आवेदन को मंजूरी दी जाएगी। इसके साथ ही महाराष्ट्र सरकारी समूह अ व समूह ब (राजपत्रित व अराजपत्रित) पदों पर सरलसेवा और पदोन्नति से नियुक्ति के लिए आपसी सहमति से राजस्व विभाग बदलने के अनुरोध को भी मंजूरी दी जाएगी।
Created On :   14 Feb 2018 10:15 PM IST