अंतत: दर्यापुर के विवादित मुख्याधिकारी का तबादला

Finally the disputed chief officer of Daryapur transferred
अंतत: दर्यापुर के विवादित मुख्याधिकारी का तबादला
परलकर संभालेंगे दर्यापुर नप की जिम्मेदारी अंतत: दर्यापुर के विवादित मुख्याधिकारी का तबादला

डिजिटल डेस्क, दर्यापुर (अमरावती)। पिछले वर्ष अगस्त माह में दर्यापुर नगर पालिका की मुख्याधिकारी गीता वंजारी की अमरावती सहायक आयुक्त पद पर पदोन्नति होने से उनके स्थान पर एक माह बाद 9 सितंबर को पराग वानखडे की नियुक्ति की गई थी। लेकिन वानखडे कार्यरत होने के बाद वे ज्यादातर विवादों में ही रहे।  आखिरकार उनका तबादला किया गया है और उनके स्थान पर यवतमाल जिले के कलंब नगर पंचायत के मुख्याधिकारी नंदू परलकर की नियुक्ति की गई है। इस नए मुख्याधिकारी ने मंगलवार को अपना पदभार संभाल लिया है। बता दें कि पराग वानखड़े की दर्यापुर नगर पालिका के मुख्याधिकारी पद पर नियुक्ति के बाद वह किसी न किसी कारण से चर्चा में रहे थे। 

Created On :   7 Sept 2022 2:35 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story