अंतत: 12 साल से फरार आरोपी पुलिस हाथ लगा

Finally the police caught the accused absconding for 12 years
अंतत: 12 साल से फरार आरोपी पुलिस हाथ लगा
दबिश अंतत: 12 साल से फरार आरोपी पुलिस हाथ लगा

डिजिटल डेस्क, टाकरखेड़ा संभू (अमरावती)। 12 साल से फरार  आरोपी को वलगांव पुलिस के दल ने  खारतलेगांव से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम नितीन अरुण भोयर है। आरोपी के खिलाफ वर्ष 2010 में वलगांव थाने में धारा 498 (अ), 306 के तहत मामला दर्ज किया गया था। इस आरोपी ने जमानत प्राप्त कर ली थी लेकिन बाद वह अदालत में उपस्थित नहीं हुआ। उसके विरोध में चार्जशीट दाखिल होने के बाद दूसरे राज्य में फरार हो गया था। पुलिस उसकी तलाश में थी लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। इससे अदालत ने उसके खिलाफ वारंट जारी किया था। आरोपी खारतलेगांव में होने की जानकारी मिलने पर पुलिस के दल ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
 

Created On :   29 March 2022 2:25 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story