अमरावती जिले के 33 सरकारी राशन केंद्र संचालकोंं पर लगाया जुर्माना

Fine imposed on 33 government ration center operators of Amravati district
अमरावती जिले के 33 सरकारी राशन केंद्र संचालकोंं पर लगाया जुर्माना
शिकायत मिलने पर अमरावती जिले के 33 सरकारी राशन केंद्र संचालकोंं पर लगाया जुर्माना

डिजिटल डेस्क, अमरावती। संपूर्ण जिले में कुल 1339 राशन केंद्रों के माध्यम से कार्ड धारकों को प्रतिमाह खाद्य की आपूर्ति की जाती है। कई राशन केंद्र संचालक राशन आपूर्ति करते वक्त कार्डधारकों के साथ अपमान जनक रवैया अपनाते हैं। साथ ही राशन की आपूर्ति में भी अनियमितता बतरने का काम करते हैं। जिला आपूर्ति विभाग की ओर से ऐसे कुल 33 राशन केंद्र संचालकों के खिलाफ जुर्माना लगाया गया है। आपूर्ति विभाग के औचक निरीक्षण दस्ते द्वारा इन केंद्रों पर राशनकार्ड धारकों के साथ अभद्रता किए जाने की रिपोर्ट सौंपी गई थी। जिसके आधार पर यह कदम उठाया गया है।  इस वर्ष की शुरुआत में जिला आपूर्ति कार्यालय की ओर से ग्राहकों की शिकायत प्राप्त करने के लिए प्रत्येक राशन केंद्र पर टोल फ्री नंबर के सूचना फलक लगाए गए थे। जिसके माध्यम से आपूर्ति विभाग को कुल 2 हजार 683 शिकायतें प्राप्त हुई हंै। इन शिकायतों के समाधान के लिए आपूर्ति विभाग की टीम सीधे तौर पर संबंधित ग्राहकों के साथ चर्चा कर जानकारी हासिल करने का काम कर रही है।

 प्राप्त हुई कुल 2 हजार 683 शिकायतों में से आपूर्ति विभाग की ओर से 2368 शिकायतों का समाधान किया जा चुका है। अमरावती जिले में कार्डधारकों की समस्या को हल करने के लिए प्रत्येक तहसील स्तर पर चार उड़न दस्ते भी बनाए गए हंै। जिले में कुल 6 लाख 53 हजार से अधिक राशनकार्ड धारक हंै। इनमें बीपीएल कार्डधारकों की संख्या 1 लाख 3 हजार 209 बताई गई है। जबकि किसान कार्डधारकों की संख्या 1 लाख 68 हजार 908 है। इसके अलावा एपीएल राशनकार्ड धारकों की संख्या 3 लाख से अधिक है। वहीं अन्य सरकारी योजनाओं के तहत अाने वाले कार्डधारकों की संख्या करीब 1 लाख 80 हजार बताई गई है। जिला आपूर्ति विभाग द्वारा जिन 33 केंद्रों पर कार्रवाई की गई है। उनमें से 8 केंद्र संचालकों पर 50 हजार रुपए हर एक पर जुर्माना लगाया गया है। जबकि तीन केंद्रों को लाइसेंस रद्द किए जाने की चेतावनी दी गई है। इसके अलावा अन्य सभी केंद्रों पर 6 हजार से लेकर 28 हजार रुपए तक का जुर्माना लगाया गया है। 
 

Created On :   9 March 2022 9:03 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story