- Home
- /
- कार्बाइड से फल पका रहे थे, 5...
कार्बाइड से फल पका रहे थे, 5 प्रतिष्ठानों पर जुर्माना

By - Bhaskar Hindi |27 July 2017 7:50 AM IST
कार्बाइड से फल पका रहे थे, 5 प्रतिष्ठानों पर जुर्माना
डिजिटल डेस्क, उमरिया। अपर कलेक्टर एवं अपर जिला दण्डाधिकारी ने जिले में कार्बाइड से फल पकाने के 5 मामलों में 2 लाख 80 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है।
वहीं एक अन्य मामले में लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत समयसीमा पर सेवाएं नहीं देने पर कलेक्टर ने जनपद पंचायत करकेली के CEO आर के मंडावी एवं तहसीलदार नौरोजाबाद माइकल तिर्की पर जुर्माना लगाया है। दोनों अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया था, किंतु संतोषजनक जवाब नहीं मिलने के कारण CEO पर एक हजार रुपये एवं तहसीलदार को 1500 रुपये अर्थदण्ड के रूप में अधिरोपित किया गया है।
Created On :   14 July 2017 3:15 PM IST
Next Story