ड्यूटी पर हाजिर न होने वाले 6 पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर

FIR against 6 policemen who are not on duty
ड्यूटी पर हाजिर न होने वाले 6 पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर
ड्यूटी पर हाजिर न होने वाले 6 पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर

डिजिटल डेस्क, मुंबई। कई बार नोटिस के बावजूद ड्यूटी पर हाजिर न होने के लिए 6 पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई हैं। ये सारे पुलिसकर्मी बोरीवली पुलिस स्टेशन से जुड़े हैं। 6 पुलिसकर्मियों में दो पुलिस नाइक है जबकि चार पुलिस कांस्टेबल हैं।   पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक इन पुलिसकर्मियों को पहले कई बार चेतावनी दी गई। नोटिस भी दिया गया। इसके बाद उन्हें निलंबित कर जांच के लिए बुलाया गया। इसके बावजूद ये पुलिसकर्मी नहीं आए। इसे देखते हुए अब इनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। 
 

Created On :   27 Jun 2020 7:18 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story