- Home
- /
- गैस सिलेंडर फटने से लगी आग ,दो...
गैस सिलेंडर फटने से लगी आग ,दो मकानों का सामान जलकर खाक
By - Anita Peddulwar |25 Feb 2021 5:26 AM GMT
गैस सिलेंडर फटने से लगी आग ,दो मकानों का सामान जलकर खाक
डिजिटल डेस्क, माजलगांव। माजलगांव तहसील के मोगरा गांव में शिवाजी नगर निवासी गन्ना मजदूर प्रकाश पवार के यहां गैस सिलेंडर फटने से आग लग गई। जिससे घर का सारा सामान स्वाहा हो गया। आग इतनी भयावह थी कि प्रकाश पवार के पड़ोसी अशोक पवार के मकान को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग्निशामक दल पहुंचने के पहले ही सारा सामान जलकर खाक हो गया। घर पर कोई नहीं होने से परिवार के लोग बाल-बाल बच गए। दोनों मकानों के विभिन्न सामान , नगद राशि तथा गहने जलकर खाक होने से लाखों का नुकसान हो गया है। प्रशासन को घटना की जानकारी दी गई। प्रशासकीय अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंच कर पंचनामा किया।
Created On :   25 Feb 2021 10:55 AM GMT
Next Story