माजलगांव के तेल पैकिंग फैक्ट्री में आग, भारी नुकसान

Fire in Majalgaon oil packing factory, heavy damage
माजलगांव के तेल पैकिंग फैक्ट्री में आग, भारी नुकसान
माजलगांव के तेल पैकिंग फैक्ट्री में आग, भारी नुकसान

डिजिटल डेस्क, माजलगांव। शहर के नजदीक नई मोढां परिसर में महावीर ट्रेडिंग व राँयल केअर तेल के फैक्टरी को अचानक आग लग गई। लपटें व धुआं उठने पर अफरा तफरी का महौल बन गया।  फैक्ट्री में ड्यूटी पर तैनात वॉचमैन ने अंदर जाकर देखा तो आग की लपटें फैलने लगी थी उसने तुरंत तेल पैकिंग फैक्ट्री के मालिक को जानकारी दी। जानकारी मिलते ही मालिक मौके पर पहुंचे। अग्निशामक विभाग को जानकारी दी। माजलगांव नगर निगम व गेवराई नगर निगम की गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंच कर आग बुझाना शुरू किया ।  मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने में कामयाबी मिली। लाखों के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। आग कैसे लगी इसका अभी तक खुलासा नहीं हुआ। प्रशासन द्वारा पंचनामा जारी है।

Created On :   15 April 2021 12:49 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story