- Home
- /
- छठ महापर्व पर अस्ताचलगामी सूर्य को...
छठ महापर्व पर अस्ताचलगामी सूर्य को दिया पहला अर्घ्य

डिजिटल डेस्क, नागपुर। आस्था और अटूट श्रद्धा के महापर्व छठ पूजा पर बुधवार को अंबाझरी तालाब सहित विभिन्न तालाबों पर मिनी बिहार साकार हुआ। शाम के समय छठ व्रतियों ने अस्ताचल सूर्य को पहला अर्घ्य दिए जबकि गुरुवार को सुबह उदयाचल सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। अंबाझरी तालाब परिसर में ।छठ व्रतियों के लिए पूजा घाट तैयार किए गए हैं। पूजा के बाद कपड़े बदलने के लिए चेंजिंग रूम की भी विशेष व्यवस्था की गई है।
खरना : खीर का किया सेवन :छठ पूजा पर खरना के दिन गुड़ की खीर बनाई गई। मान्यता है कि खरना के खीर में बहुत शक्ति होती है। छठी मैया के प्रसाद के रूप में लोग खीर का सेवन करते हैं। इससे निरोग और खुशहाल रहते हैं।ऐसा मानना है कि छठी मैया सभी का कल्याण करती हैं।
अखिल बिहारी मंच : अखिल बिहारी मंच की ओर से विभिन्न स्थानों पर छठ पूजा की सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है। मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष कौशल पाठक ने बताया कि हिंगना के इशासनी में रामानंद झा, बुटीबोरी में ध्रुव मिश्रा एवं संजय राय, अंबाझरी में सौरभ झा के नेतृत्व में नागपुर जिला अध्यक्ष प्रवीण झा सभी व्यवस्था संभालेंगे। खापरखेड़ा में संजय प्रसाद एवं राजेश प्रसाद के नेतृत्व में सेवा की जाएगी। संस्था की सह कोषाध्यक्ष सविता पाठक, पूजा प्रसाद, श्रीमती सिन्हा आदि ने व्रत किया। संस्था के महासचिव अमोद झा, सिंधु झा, अमरेश झा, अमित सिंह, ओमप्रकाश शर्मा सेवा कार्य में जुटे हैं।
Created On :   10 Nov 2021 6:42 PM IST