- Home
- /
- जबलपुर में आया मानसून, पहली बारिश...
जबलपुर में आया मानसून, पहली बारिश से शहर तरबतर
दैनिक भास्कर न्यूज डेस्क, जबलपुर। जबलपुर में आज सोमवार को मानसून ने दस्तक दी। यहां पूर्व अनुमान से करीब 10 दिन विलंब से यह मानसून सक्रिय हुआ है। मौसम केंद्र भोपाल ने जबलपुर के साथ ही भोपाल और इंदौर में मानसून आने की अधिकारिक पुष्टि कर दी है। बंगाल की खाड़ी से उठे दक्षिण पश्चिम मानसून से प्रदेश का पूर्वी हिस्सा तरबतर है।
संभाग के मंडला, छिंदवाड़ा, सिवनी, नरसिंहपुर जिलों में अगले 48 घंटों में भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है। सोमवार को जबलपुर शहर में सुबह से ही काले बादलों की खेप आसमान पर आने लगी थी, दोपहर होते-होते कुछ देर के लिए ही सही लेकिन तेज बारिश हुई। मौसम विभाग ने प्रदेश के 60% हिस्से में मानसून आने की पुष्टि की है। विभाग के अनुसार अगले 2 दिनों में मानसून पूरे प्रदेश में सक्रिय हो जाएगा।
Created On :   26 Jun 2017 1:49 PM GMT