- Home
- /
- चंद्रपुर जिले के 30 तालाबों का मछली...
चंद्रपुर जिले के 30 तालाबों का मछली पकड़ने का ठेका मंजूर

डिजिटल डेस्क, चंद्रपुर। मत्स्यव्यवसाय मंत्री सुधीर मुनगंटीवार के निर्देशानुसार चंद्रपुर जिले के 30 तालाबों के मछली पकड़ने के लम्बित ठेकों को मंजूर कर दिया गया है और इसके माध्यम से जिले में सहकारी मछली पकड़ने वाले संगठनों की मांग को पूरा किया गया है। 19 नवंबर को जिला तालाब ठेका निर्धारण समिति की बैठक मत्स्यव्यवसाय सहायक आयुक्त की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जिले के 30 तालाबों में मत्स्य पालन के ठेके मंजूर किए गए हैं। महाराष्ट्र पशु एवं मत्स्य विज्ञान विश्वविद्यालय नागपुर के महाराष्ट्र पशु व मत्स्य विज्ञान विश्वविद्यालय में मत्स्यव्यवसाय मंत्री सुधीर मुनगंटीवार द्वारा आयोजित बैठक में चंद्रपुर जिला मत्स्यव्यवसाय सहकारी संघ के अध्यक्ष पांडुरंग गेडाम और सभी संचालकों ने मछली पकड़ने के ठेका मंजूर करने की मांग की थी। बैठक में सुधीर मुनगंटीवार ने तत्काल तालाबों के ठेका निधाार्रण समिति की बैठक आयोजित कर प्रलंबित ठेका मंजूर करने के निर्देश दिए थे। इसके अनुसार हुई बैठक में लंबित 30 ठेके मंजूर किए गए।
Created On :   20 Nov 2022 6:14 PM IST