- Home
- /
- डकैती की योजना बना रहे 5 बदमाश...
डकैती की योजना बना रहे 5 बदमाश गिरफ्तार, एक फरार

By - Bhaskar Hindi |27 July 2017 10:57 AM IST
डकैती की योजना बना रहे 5 बदमाश गिरफ्तार, एक फरार
डिजिटल डेस्क, औरंगाबाद। शहर के बैंकों में डकैती डालने की योजना बना रहे 5 बदमाशों को पुलिस ने मौके पर से गिरफ्तार कर एक बड़ी सफलता प्राप्त की है। स्थानीय अपराध शाखा और स्थानीय एडीएस ने मुंबई-नागपुर हाइवे पर स्थित गंगापुर चौफुली पर एक हॉटेल के पास कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी भागने में कामयाब हो गया। पुलिस ने इनके पास से खतरनाक हथियार भी बरामद किए हैं। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
Created On :   13 July 2017 12:49 PM IST
Next Story