लालबाग के राजा के चरणों में पांच किलो सोना और 75 किलो चांदी, नीलामी से एक करोड़ 9 लाख

Five kg gold - 75 kg silver at feet of Lalbagh ka Raja, 1 crore 9 lakhs received from auction
लालबाग के राजा के चरणों में पांच किलो सोना और 75 किलो चांदी, नीलामी से एक करोड़ 9 लाख
लालबाग के राजा के चरणों में पांच किलो सोना और 75 किलो चांदी, नीलामी से एक करोड़ 9 लाख

डिजिटल डेस्क, मुंबई। लालबाग के राजा को इस साल भी भक्तों ने दिल खोलकर चढ़ावा चढ़ाया है। इस साल बाप्पा को भक्तों ने साढ़े छह करोड़ रुपए से ज्यादा की नकदी चढ़ाई है। जबकि बाप्पा के चरणों में साढ़े पांच किलो सोना और 75 किलो चांदी चढ़ाई गई है। चढ़ाए गए सोने और चांदी के गहनों की नीलामी के जरिए अब तक एक करोड़ 9 लाख रुपए हासिल किया गया है। लालबागचा राजा मंडल के अध्यक्ष बालासाहेब कांबले ने बताया कि नकद चढ़ावे की गिनती पूरी हो चुकी है। भक्तों ने बाप्पा को 6 करोड़ 50 लाख रुपए नकद चढ़ाए हैं। इसके अलावा चढ़ाए गए आभूषणों और सोने चांदी समेत दूसरे सामानों की नीलामी गुरुवार को हुई जिसके जरिए 1 करोड़ 9 लाख रुपए हासिल हुए। कांबले ने बताया कि अभी करीब तीन किलो सोने के गहने और 55 किलो चांदी की नीलामी होनी बाकी है। जल्द ही इसकी भी नीलामी प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। 

1.2 किलो सोने की मुर्ति 36 लाख में नीलाम

इसके पहले हुई नीलामी प्रक्रिया के दौरान भक्त द्वारा लालबाग के राजा को चढ़ाई गई 1.2 किलो सोने की मूर्ति को 35 लाख 75 हजार रुपए में नीलाम किया गया। इसके अलावा बप्पा को चढ़ाए गए सोने के बिस्किट 31 लाख 25 लाख रुपए और रोलेक्स घड़ी 4 लाख रुपए में बिकी। कांबले ने बताया इस साल कुल चढ़ावा 15 फीसदी बढ़ने की उम्मीद है। फिलहाल सात करोड़ 59 लाख रुपए दान में मिल चुके हैं। बचे हुए गहने और दूसरे सामानों की नीलामी के बाद यह रकम और बढ़ेगी। बता दें कि नीलामी के दौरान भक्त चढ़ावे के सामानों को प्रसाद मानकर वास्तविक से ज्यादा कीमत देकर खरीदते हैं। पिछले साल भक्तों ने 5.8 करोड़ रुपए नकद चढ़ाया था। साल 2008 में मंडल की स्थापना के 75वें साल सबसे ज्यादा 11.5 करोड़ का चढ़ावा आया था।    
 

Created On :   28 Sept 2018 7:30 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story