- Home
- /
- विदर्भ में अलग-अलग घटनाओं में पांच...
विदर्भ में अलग-अलग घटनाओं में पांच की मौत, 6 घायल

डिजिटल डेस्क, अमरावती/यवतमाल/चंद्रपुर/गोंदिया/भंडारा। विदर्भ के जिलों में अलग-अलग जगह हुई दुर्घटनाओं में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हुए हैं। अमरावती से चांदुर रेलवे मार्ग पर दो सड़क दुर्घटनाएं हुईं। हादसों में एक की जगह पर ही मौत हो गई तथा चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। मृतक का नाम योगेश शेलके (52) है। यवतमाल के आर्णी शहर से ग्राम बोरगांव मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर चालक अनियंत्रित होने से ट्रॉली पलटी गयी। हादसे में ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार मजदूर की सीमेंट के खंभे के नीचे दबकर मौत हो गयी तो अन्य एक गंभीर रूप से घायल हो गया।
मृतक का नाम जीतू अमृत राठोड (30) है। चंद्रपुर के कोरपना शहर के मुख्य मार्ग पर दोपहिया चालक ने महिला को टक्कर मार दी। हादसे में घायल महिला की माैत हो गई। वहीं दोपहिया सवार घायल है। मृतक का नाम सविता लक्ष्मण नैताम (40) है। गोंदिया-बल्लारशाह रेलमार्ग पर अज्ञात 55 वर्षीय व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मृत्यु हो गई। शहर पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया है। भंडारा जिले की मोहाड़ी तहसील के मुंढरी ग्राम में वैनगंगा नदी में डूबने से एक की मौत हो गई। मृतक का नाम तुलशिराम केशवराव फुलबांधे (32) है।
Created On :   25 Jun 2022 8:06 PM IST