घरेलू सिलेंडर फटने से एक ही परिवार के पांच लोग घायल

Five people of the same family injured in domestic cylinder explosion
घरेलू सिलेंडर फटने से एक ही परिवार के पांच लोग घायल
अमरावती घरेलू सिलेंडर फटने से एक ही परिवार के पांच लोग घायल

डिजिटल डेस्क,परतवाड़ा अमरावती।  अचलपुर शहर के सवाईपुरा परिसर के एक मकान में एक के बाद एक तीन घरेलू सिलेंडर फटने से एक ही परिवार के पांच वर्षीय बालक सहित पांच लोग घायल हो गए। इसमें से तीन की हालत गंभीर है।  जानकारी के अनुसार अचलपुर शहर के सरमसपुरा थाना क्षेत्र में आनेवाले सवाईपुरा परिसर के अनिल नागलकर के घर अकोला से उनके कुछ रिश्तेदार शुक्रवार को आए थे। मेहमानों के लिए नागलकर परिवार की महिला सदस्य रसोईघर में दोपहर के समय खाना बनाने में व्यस्त थी। तब अचानक एक के बाद एक तीन सिलेंडर के विस्फोट हुए।

मकान में धमकों की आवाज होते ही परिसर के नागरिक और मार्ग से गुजरनेवाले लोग भयभीत हो गए। परिसर में अफरातफरी मच गई। लोग घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े। सिलेंडर विस्फोट में घर की दीवारों में भी दरारंे आ गईं। इससे मकान का काफी नुकसान हो गया। इस घटना में अनिल नागलकर का पांच वर्षीय बेटा अरुण नागलकर, पत्नी रूपाली नागलकर, राजेश नागलकर गंभीर रूप से घायल हो गए तथा अनिल नागलकर और वसंत ढगे मामूली रूप से घायल हुए। सभी घायलों को शहर के निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। जहां उनका उपचार जारी है। घटनास्थल पर नागरिकों की भारी भीड़ जमा हो गई थी। 
 

Created On :   4 Jun 2022 3:06 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story