बेकाबू पुलिस जीप ने 5 बेकसूरों को कुचला, गुस्साए लोगों ने की तोड़फोड़

five people serious injured in accident by police jeep in amravati
बेकाबू पुलिस जीप ने 5 बेकसूरों को कुचला, गुस्साए लोगों ने की तोड़फोड़
बेकाबू पुलिस जीप ने 5 बेकसूरों को कुचला, गुस्साए लोगों ने की तोड़फोड़

डिजिटल डेस्क, अमरावती। शारदा देवी उत्सव मनाकर अपने घर लौट रहे 5 लोगों को रविवार रात 9 बजे के करीब स्थानीय नांदगांव खंडेश्वर के मंगरुल चव्हाला रोड पर पुलिस की जीप ने उडा दिया। इस घटना में चार लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए ग्रामीण अस्पताल में भेज दिया गया। यह जानकारी ग्रामवासियों को मिलते ही संपूर्ण गांव में तनावपूर्ण वातावरण हो चुका था।

यहीं नहीं तो गांववासियों ने पुलिस की जीप के तोडफोड कर दी। यही नहीं तो गाडी को पलटी भी कर दिया। इस घटना के बाद पुलिस जीप में सवार पुलिस कर्मी घटनास्थल से भाग निकले। मगर एक पुलिस कर्मी ग्रामवासियों के हाथ लग गया जिसकी जमकर पीटाई ग्रामवासियों द्वारा की गई। यह घटना नांदगांव खंडेश्वर तहसील अंतर्गत आनेवाले मंगरुल चव्हाला से गणेशपुर रोड पर हुई।

प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिकशारदा देवी का उत्सव मनाकर घर लौट रहे विनोद भलावी (35), सुुमीत शेंडे (10), तनुजा वासनिक (13), योगेश पांडव (20), नामदेव खंडारे (35) रोड क्रॉस कर रहे थे। इसी दौरान मंगरुल चव्हाला पुलिस थाने की जीप काफी तेज रफ्तार से वहां से गुजर रही थी। इसी दौरान इस जीप ने इन सभी को उडा दिया। जिसमें चार लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए मंगरुल चव्हाला के ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इस घटना के बाद एकनाथ आगासे (54) नामक पुलिस कर्मचारी को ग्रामवासियों द्वारा बंधक बनाकर रखा हुआ है। ग्रामवासियों की मांग  है कि जबतक घायलों में बच्चों की हालत की संपूर्ण जानकारी मिल नही जाती तबतक इस पुलिस कर्मी को किसी भी हाल में छोड़ा नही जाएगा। आगासे नामक पुलिस कर्मी की पीटाई के साथ उसे बंधक बनाए जाने से पुलिस विभाग में हलचल मच गई है। वहीं फिलहाल मंगरुल चव्हाला में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है।

Created On :   15 Oct 2018 3:09 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story